हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कांग्रेस नेता...

    कांग्रेस नेता महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में डाकघर झिंझाना मे कांग्रेस का प्रदर्शन

    झिंझाना। (सच कहूँ न्यूज) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा अडानी को लेकर सरकार से पूछे गए सवालों का जवाब लेने के लिए क्षेत्र के कांग्रेसियों ने वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में डाकघर पहुंच कर देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम चिट्ठियां प्रेषित कर अडानी को लेकर जवाब देने का आग्रह किया।

    यह भी पढ़ें:– शत्रु सम्पत्ति की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त

    सोमवार को क्षेत्र के कांग्रेसियों द्वारा महेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में कस्बे के डाकघर (Jhinjhana) पर एकत्रित होकर राहुल गांधी के द्वारा अडानी को लेकर पूछे गये सवालों का जवाब लेने के लिए महामहिम राष्ट्रपति को चिट्ठी भेजी गयी। जिसमें कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा (सींगरा) ने बताया कि राहुल गांधी जी के द्वारा संसद में एवं प्रेसवार्ता करके सरकार से पूछा था कि अडानी की शैल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये लगाने का क्या उद्देश्य था,प्रधानमंत्री जी के द्वारा किन किन विदेशी कंपनियों का पैसा अडानी की कंपनियों में लगवाया गया है। किंतु सरकार मौन है जवाब से बचना चाहती है। अडानी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किन किन देशों में ठेका दिलवाया गया है।

    लेकिन भाजपा के द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। (Congress) जिस व्यक्ति के पिता और दादी ने देश की अखण्डता और विस्तार के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी आज सत्ता में बैठे लोग राहुल गांधी जी से देश भक्ति के मायने पूछ रहे हैं।भाजपा बताये उनकी पार्टी के कितने लोगों ने आजादी मे योगदान दिया ,उसके कितने नेता शहीद हुए। सदस्यता रद्द करने से सवाल पूछने बंद नहीं होंगे। राष्ट्रपति महोदया देश की प्रथम नागरिक हैं इसिलए उनके माध्यम से चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब अंबेडकर के द्वारा लिखे गए संविधान को कमजोर करने पर लगी हुई है।

    देश का किसान, नौजवान त्रस्त है। एक सम्पन्न देश की अखण्डता के लिए देश में मजबूत विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस का अपना एक इतिहास रहा है, कांग्रेसियों को देश चलाना आता है। नौसिखिए लोगों ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। मुख्य रूप से युवा प्रदेश महासचिव आचार्य अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर चौधरी, जिला सचिव देशबंधु बिंदल, शुभम अत्री, अर्पित बहेड़ा,मोहर सिंह, सलमान, शाहिद,रुपक तोमर,विशाल शर्मा, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here