हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कांग्रेस पार्...

    कांग्रेस पार्टी की सरकार आने के बाद शहर की जनता को होंगे अनेकों फायदे… वीरेंद्र शाह

    पानीपत। (सच कहूँ/सन्नी कथूरिय) रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र (बुल्ले) शाह ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर आज़ाद नगर, विकास नगर, बत्रा कॉलोनी, माटा चौक, सैनी मोहल्ला, चाँदनी बाग कॉलोनी का दौरा किया और बूथो के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता विरेन्द्र (बुल्ले) शाह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेसी पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का अभियान शुरू किया गया है जिसकी शुरुआत रविवार से की गई। वीरेंद्र शाह ने कहा कि कांग्रेसी पार्टी ने प्रदेश की जनता के लिए राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष उदय भान द्वारा एक चिट्ठी भेजी गई है जिसमें उन्होंने साफ-साफ बताया है कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी तब आम जनता की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा महंगाई पर लगाम लगाई जाएगी, घरेलू गैस सिलेंडर के रेट कम किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें:– बुड्ढा दरिया को प्रदूषणमुक्त करने के लिए पदयात्रा का 17वां चरण पूर्ण

    बुजुर्गों को 6हजार पेंशन देंगे और फैमिली आईडी को लेकर जिन लोगों की पेंशन कट गई है उन लोगों को ब्याज के साथ पेंशन दी जाएगी। 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। जिन लोगों के राशन कार्ड कट गए हैं उन लोगों को पहले की तरह राशन कार्ड बनाए जाएंगे सभी को एक समान लेकर चला जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने जो 100गज जगह की स्कीम बंद कर दी है उसे दोबारा शुरू किया जाएगा सरकार आने पर 100 गज का जगह ही नहीं बल्कि 100गज पर दो कमरे भी बनाकर कांग्रेस सरकार देगी। उसी को लेकर हाथ से हाथ मिलाओ अभियान शुरू किया गया है जिसमें बूथों के कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में कांग्रेस की इस चिट्ठी को लेकर जाएंगे और जनता को बताएंगे कि कांग्रेस सरकार आने के बाद आपको क्या-क्या फायदा होने वाला है। आने वाली सरकार कांग्रेस की सरकार होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here