हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Congress MLA ...

    Congress MLA Protest: हाथों में प्लास्टिक के सांप लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी विधायक

    MP Assembly News
    Congress MLA Protest: हाथों में प्लास्टिक के सांप लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी विधायक

    Congress MLA Protest: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र (MP Assembly Budget Session) के दूसरे दिन भी कांग्रेस विधायकों ने अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। बेरोजगारी के मुद्दे पर जहां वे प्लास्टिक के सांप लेकर पहुंचे, वहीं किसानों की समस्याओं को लेकर उनके हाथ में गेहूं की बाली थी। भाजपा की ओर से कांग्रेस विधायकों के विरोध-प्रदर्शन पर तंज कसे गए हैं। MP Assembly News

    बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक पिटारे में प्लास्टिक के सांप लेकर पहुंचे। कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध-प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों पर भाजपा सरकार सांप की तरह कुंडली लगाए बैठी है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सरकार पर आरोप लगाए। दूसरी ओर कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह गेहूं की बालियां लेकर सदन के भीतर जाना चाहते थे, मगर उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने बाहर ही रोक दिया, जिसके चलते धक्का-मुक्की की स्थिति बनी।

    क्षेत्र के किसानों को पानी नहीं मिल रहा | MP Assembly News

    कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह का कहना है कि उनके क्षेत्र के किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। किसानों को समस्या हो रही है। फसल पक नहीं पा रही है। कांग्रेस विधायकों के इस प्रदर्शन पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को डसने में लगे हैं, कमलनाथ को दिग्विजय सिंह डस रहे हैं। जहां तक किसानों की बात है, तो कांग्रेस के शासनकाल में सात लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, आज 57 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। कांग्रेस के काल में गेहूं 400 से 500 रुपए क्विंटल खरीदा जाता था, आज 2,600 रुपए क्विंटल खरीदा जा रहा है। इतना ही नहीं, राज्य सरकार किसानों की जिंदगी में बदलाव ला रही है।

    राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर कहा है कि अगर कांग्रेस के विधायक किसानों की समस्याओं पर बात करना चाहते हैं, तो उन्हें टेबल पर होना चाहिए। राज्य में किसी भी हिस्से में 10 घंटे से कम बिजली दी जा रही हो, तो बताएं। ऐसा है तो बिजली विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जो जैसा होता है, वैसा ही सोचते हैं। कांग्रेस के विधायक वही कर रहे हैं। MP Assembly News

    Aam Aadmi Party Delhi: होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिलेगा? : आतिशी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here