हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश कांग्रेस ने क...

    कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण को दिया बढ़ावा : भजनलाल शर्मा

    Bhajan Lal Sharma

    जयपुर/ फिरोजपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है। इस पार्टी ने पूर्व में अन्ना हजारे जी के साथ रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। लेकिन अब ये पार्टी खुद भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त पाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 70 सालों में सबसे ज्यादा राज करने वाली कांग्रेस ने भी भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद तथा तुष्टीकरण के अलावा कुछ नहीं किया है। अब दिल्ली में ये भ्रष्टाचारी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब की जनता भाजपा के पक्ष में वोट डालकर इन सबको जवाब देगी। Bhajan Lal Sharma

    शर्मा लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत सोमवार को फिरोजपुर लोकसभा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढी के समर्थन में पंजाब के बलुआना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश को भ्रष्टाचार, आतंकवादी घटनाएं, नक्सलवाद तथा घोटालों का आए दिन सामना करना पड़ता था। जनता का राजनैतिक लोगों से विश्वास उठ गया था। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में परिस्थितियां बदली तथा देश विकास के पथ पर अग्रसर होता चला गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा, देश का विकास करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, वे विश्व में देश का गौरव बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

    पंजाब में दिखा ”मोदी मैजिक” | Bhajan Lal Sharma

    पंजाब में ”मोदी मैजिक” का फैक्टर नजर आया। जनता ने भाजपा तथा मोदी जी के पक्ष में ‘4 जून 400 पार’ के जमकर नारे लगाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग बेहद उत्साहित नजर आए। शर्मा का माला पहनाकर एवं फूल बरसाकर अभिनन्दन किया गया। जनता से मिले भरपूर स्नेह तथा अभिवादन को मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर स्वीकार किया।

    Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल ने मांगे 7 दिन और!

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, उज्जवला जैसी विभिन्न योजनाओं से माताओं, बहनों, बुजुर्गों और किसानों सहित सभी वर्गों को राहत पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से देश के पूर्व प्रधानमंत्री का कहना था कि अगर केन्द्र से एक रुपया भेजा जाता है, तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। जबकि मोदी जी जब 100 रुपये भेजते हैं, तो किसान तक पूरे 100 रुपये ही पहुंचते हैं। Bhajan Lal Sharma

    शर्मा ने शूरवीरों तथा अन्नदाताओं की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि देश में सनातन को बचाने तथा संस्कृति को आगे बढ़ाने में पंजाब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंजाब के शूरवीरों ने मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की प्रचण्ड धूप में इतनी बड़ी संख्या में लोग बड़े उत्साह तथा उमंग के साथ अपना समर्थन देने आए हैं, जो यह दर्शाता है कि पंजाब में अधिक से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े मार्जिन के साथ जीतेगी। श्री शर्मा ने इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

    रोक के बावजूद गांव से गुजर रही लोक परिवहन सेवा की बस रोकी, पहुंचे डीटीओ व पुलिस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here