Congress protests in Bikaner

Congress Protest News: बीकानेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, राजस्थान में चल रहा शासन नहीं, संवेदनहीनता का सर्कस

राजस्थान में जनसुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर सियासी माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। बीकानेर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाग लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
देश  राजस्थान  न्यूज़ ब्रीफ