हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश कांग्रेस भर्त...

    कांग्रेस भर्ती रोको गैंग, नौकरियों पर लगवाए ब्रेक-प्रधानमंत्री

    Hisar News
    Hisar News: कांग्रेस भर्ती रोको गैंग, नौकरियों पर लगवाए ब्रेक-प्रधानमंत्री

    हिसार/जम्मू (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Narendra Modi: बीजेपी सरकार ने बिना पर्ची बिना खर्ची हरियाणा प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरियां दी। बात कांग्रेस को अखर गई। इसलिए कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग ने युवाओं को नौकरियां देने पर ब्रेक लगवा दिए। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने हिसार के निर्माणाधीन एयरपोर्ट के समीप एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा प्रदेश के युवाओं पर दोहरा वार किया है। एक तो कांग्रेस के समय में बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी नहीं मिलती थी। नौकरी के लिए रिश्वत देने के लिए गरीब को खेत तक बेचे पड़ते थे। Hisar News

    इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नौकरियों के नाम पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले जम्मू में चुनाव विधानसभा को संबोधित करने के बाद हिसार आए नरेंद्र मोदी ने इस बात को दोहराया कि 28 सितंबर के ही के दिन भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कांग्रेस ऐसी पार्टी है। उन्होंने इस एयर स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। मोदी ने कहा कि हमने इसी दिन बता दिया था कि भारत अब घर में घुसकर मारता है सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, क्या देशभक्त हरियाणा के लोग ऐसी कांग्रेस को बर्दाश्त करेंगे? कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विदेश में जाकर कांग्रेस के नेता वही भाषा बोलते हैं,जो भारत का बुरा चाहने वालों को पसंद आती है। कांग्रेस की नीतियां पाकिस्तान को पसंद आती है। इसलिए हरियाणा के लोगों को कांग्रेस के वादों और इरादों से बहुत सावधान रहने की जरूरत है। Hisar News

    भाजपा सरकार बनने पर हिसार एयरपोर्ट पर कमर्शियल कामकाज शुरू होगा

    हिसार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह क्षेत्र अब बड़ा व्यापारिक केंद्र बनने की और अग्रसर है। हिसार एयरपोर्ट बनने से यहां के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।भाजपा सरकार बनते ही हिसार एयरपोर्ट पर कमर्शियल कामकाज भी शुरू हो जाएगा। इसका फायदा व्यापार उद्योग के साथ-साथ किसानों को भी होगा। अब किसानों की उपज विदेश में निर्यात हो पाएगी। हमारा यही प्रयास है कि यहां नए उद्योग लगे। Hisar News

    हम चाहते हैं दुनिया भर के निवेशक यहां आएं। मोदी ने कहा हरियाणा का भरोसा भाजपा पर ही है। बीते एक दशक में भाजपा ने यहां विकास को नई गति प्रदान की है। हरियाणा में चारों तरफ चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया गया है आज 5 जोड़ी वंदे मातरम ट्रेन मेरे हरियाणा में चलती है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित प्रदेश के सभी नेता व बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाला गांव ‘नंगला’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here