हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा उकलाना में का...

    उकलाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर धूमधाम से मनाया कुमारी सैलजा का जन्मदिन

    Uklana News
    उकलाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर धूमधाम से मनाया कुमारी सैलजा का जन्मदिन

    कुमारी सैलजा को प्रदेश की भावी व पहली महिला मुख्यमंत्री के तौर पर देख रहे है ग्रामीण

    • कुमारी सैलजा अपने पिता चौधरी दलबीर सिंह को अपना राजनीतिक गुरु भी मानती है | Uklana News

    उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। कांग्रेस (Congress) पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा का जन्मदिन रविवार को उकलाना मंडी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में रक्तदान शिविर लगा कर धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में अपार जोश दिखा। शिविर में कांग्रेस नेताओं ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगन्नाथ ने रिबन काट कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान के बाद जरूरतमंद लोगों को फल, मिठाईयां और जरुरत की सामग्री वितरित की और केक काट कर उनके सुखद दीर्घायु की कामना की गई। Uklana News

    हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर खोवाल ने रक्तदान शिविर के दौरान अपने संबोधन में कहा कि पूर्व केंद्रीयमंत्री एंव कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रही कुमारी सैलजा ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की है। सिद्धांतों से कभी भी समझौता नहीं किया। केंद्रीय मंत्री से लेकर प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए भी इस इलाके से पूरी तरह जुड़ी रही हैं। खोवाल ने कहा कि ग्रामीणों में उनके प्रति भारी लगाव है और वे अपने इलाके की इस बेटी को प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के रूप में देखना चाहते है। उन्होंने कहा बहन कुमारी सैलजा त्याग की देवी है। इन्होंने कभी भी अपने लिए पदों को अहमियत नहीं दी, बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा ईमानदारी से कार्य किया और कर रही हैं।

    कांग्रेस पार्टी उनकी रगों में बसी हुई है, क्योंकि उनके पिता स्वर्गीय चौधरी दलबीर सिंह ने भी हमेशा कांग्रेस के लिए ईमानदारी से कार्य किया। कुमारी सैलजा अपने पिता चौधरी दलबीर सिंह को अपना राजनीतिक गुरु भी मानती है। इसीलिए उन्होंने कभी भी अपने आप को कांग्रेस से बड़ा नहीं माना और निस्वार्थ भाव से कांग्रेस के प्रति समर्पित रही। यही कारण है कि कांग्रेस हाईकमान भी कुमारी सैलजा को पूरा मान सम्मान देता रहा है। पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा ने कहा कि सैलजा ने तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्व समाज को साथ लेकर चलते हुए देश की राजनीति में सादगी ईमानदारी और समर्पण की मिसाल पेश की है। Uklana News

    कुमारी सैलजा राष्ट्रीय राजनीति में हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ाते हुए पूरे प्रदेश और समाज के हितों को सर्वोपरि रखकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। कुमारी सैलजा की रगों में काग्रेस का खून बहता है। वे विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस की साथ खड़ी रहती है। यहां तक की वे पार्टी से बड़ा अपने आप को भी नहीं समझती है। उनका कांग्रेस के प्रति यह समर्पण भाव पूरे देश में जाना जाता है। इस मौके पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, पूर्व प्रत्याशी बाला देवी खेदड़, विनोद मित्तल, जोगी राम खेदड़, करण सिंह नैन, डॉ जयभगवान राजलीवाल, सतीश दनौदा , सेवादल के अध्यक्ष विजेंद्र कपूर, बलराज गर्ग, सुभाष फरीदपुर, चंद्र हर्ष पोली, सुदेश गर्ग, रण धीर मेहरानिया, रामस्वरूप धायल, वीरेन्द्र सेलवाल,

    ब्लॉक अध्यक्ष गीता सिहाग, हरिकिशन गर्ग, श्याम सुन्दर बंसल, परमाल कुंडू, हंसवाटो,जगदीश कनोह ब्लॉक समिति सदस्य, ईश्वर खेदड़, सतपाल जेई, अजय खेड़ी बर्की,अंकित भुना, सत्यवान, संदीप कुमार मतलौड़ा बलवान सिंह राठी, लखमी चंद, विजय कुमार, उत्कर्ष सोनी, पाल सिंह दहिया, नरेश नम्बरदार,सत्यवान सरसौद,सुभाष जांगड़ा, दिलबाग सिंह, ज्ञान खरकपूनीया, पंडित ज्ञानी राम, भगत सिंह प्रभू वाला, हरि कृष्ण प्रभुवाला ,सुदेश डाढ़, रघुबीर बूरा, सुरेंद्र सिंह पाबड़ा, जगबीर बिठमड़ा, डा. रघबीर बिठमड़ा, नरेश पातड़ सुरेवाला, राजेन्द्र सिहाग,शमशेर हसनगढ़, संदीप मुगल पुरा, भूप सिंह पूनिया, मदन मुगलपुरा, हरपाल बिढमड़ा, मनजीत धत्तरवाल, राजेंद्र सिहाग, रणधीर सिंह, इन्द्र बिढमड़ा, रामदिया शर्मा, राजेश सेलवाल, मानिया राम प्रभू वाला, समीर मतलौड़ा, दिलबाग लांबा, दारा सिंह, अरविंद सिहाग, बलबीर अजमेरा, सूरज भान प्रधान, ओम प्रकाश उप प्रधान शामिल रहे। Uklana News

    यह भी पढ़ें:– राज्यस्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी ”राजपेक्स-2023” आज से

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here