हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान किसानों के सम...

    किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे पदयात्रा

    Congress workers will march in support of farmers

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। किसानों के समर्थन में मुख्यमंत्री गहलोत, डोटासरा और खाचरियावास के नेतृत्व में 20 फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर में पदयात्रा करेंगें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष एवं परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता खाचरियावास ने बताया कि बैठक में कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने एक आवाज में किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुये निर्णय लिया कि 20 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होकर जयपुर के विभिन्न मार्गों से पद यात्रा करके किसानों की आवाज को बुलन्द करेंगे। पदयात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा भी शामिल होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।