हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भारत जोड़ो यात...

    भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी

    :-पार्टी के कैराना विधानसभा प्रत्याशी रहे अखलाक के नेतृत्व में बना रहे रणनीति, सुरक्षा के दृष्टिगत अलर्ट मोड़ पर पुलिस-प्रशासन

    कैराना। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर नपा प्रशासन द्वारा कस्बे के कांधला रोड पर मीट प्लांट के सामने पड़ी गंदगी को साफ कराया गया। इस दौरान मार्ग के समतलीकरण का कार्य भी किया गया। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ता भी पार्टी के स्थानीय विधानसभा प्रत्याशी रहे अखलाक के नेतृत्व में यात्रा को सफल बनाने के लिए जी-जान से जुटे हुए है।
    कल गुरुवार को कैराना से होकर गुजरने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से सजग है। राहुल गांधी तथा प्रियंका वाड्रा समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता यात्रा में मौजूद रहेंगे। ऊंचागांव में पांच घंटे विश्राम के बाद भारत जोड़ो यात्रा कैराना कस्बे से होते हुए हरियाणा की ओर प्रस्थान करेगी।

    इसी के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को कस्बे के कांधला मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें मीट प्लांट के सामने पड़ी गंदगी को जेसीबी मशीन से साफ कराया गया। इसके अलावा मार्ग किनारे पड़े पत्थर आदि भी हटाये गए तथा रास्ते के समतलीकरण का कार्य भी किया गया। वही, सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। वही, भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित नजर आ रहे है। यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कैराना विधानसभा से प्रत्याशी रहे अखलाक के नेतृत्व में दिन रात जुटे हुए है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here