हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Congress: चंड...

    Congress: चंडीगढ़ में कचरा फेंकने वालों पर ढोल बजाकर कार्रवाई पर विवाद बढ़ा, कांग्रेस ने उठाये सवाल

    Chandigarh News
    Chandigarh News: चंडीगढ़ में कचरा फेंकने वालों पर ढोल बजाकर कार्रवाई पर विवाद बढ़ा, कांग्रेस ने उठाये सवाल

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन द्वारा सड़क पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ ढोल-नगाड़े बजाकर घर-घर जाकर कार्रवाई करने की पहल पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। निगम की इस पहल के तहत यदि कोई व्यक्ति सडक के किनारे कचरा फेंकता पकड़ा जाता है, तो निगम कर्मी ढोल बजाते हुए उसके घर पहुंचकर कचरा लौटाते हैं और चालान भी काटते हैं। Chandigarh News

    सोमवार को मनीमाजरा में करीब 13,000 रुपये का चालान किया गया और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी बनायी गयी। इस कार्यवाही पर कांग्रेस ने सख्त आपत्ति जताई है। कांग्रेस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति की सार्वजनिक रूप से वीडियो बनाकर ढोल-नगाड़े बजाना गलत है, क्योंकि इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और क्षेत्र में पहचान प्रभावित होती है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह चालान का विरोध नहीं करती, लेकिन वीडियो केवल संबंधित व्यक्ति को दिखायी जाये, न कि सार्वजनिक रूप से प्रसारित की जाये।

    चंडीगढ़ के वरिष्ठ उप महापौर जसवीर सिंह बंटी ने कहा है कि चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ जो मुहिम चलाई जा रही है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुहिम का विरोध करती है।दूसरी तरफ, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस लकी ने भी कहा है कि कांग्रेस इस मुहिम का खंडन करती है। यह गलत है और इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। यदि कोई व्यक्ति कूड़ा फेंकता है, तो उसे पहले चेतावनी देनी चाहिए। ढोलझ्रनगाड़े बजाकर उसके घर के बाहर जाकर उसे शमिंर्दा नहीं करना चाहिए। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:-  UP News: यूपी के किसानों के लिए योगी ने कर दी बुधवार को बड़ी घोषणा, जानिये…