हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Health News: सुबह खाली पेट चबाएं हरे धनिया के पत्ते, इन बीमारियों से बचे रहेंगे हमेशा आप

    Health News
    Health News: सुबह खाली पेट चबाएं हरे धनिया के पत्ते, इन बीमारियों से बचे रहेंगे हमेशा आप

    Coriander Leaves Health Benefits: धनिया एक जड़ी बूटी है जिसका उपयोग आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। यह कोरियनड्रम सैटिवम पौधे से आता है और अजमोद, गाजर और अजवाइन से संबंधित है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, धनिया सैटिवम के बीज को धनिया कहा जाता है, जबकि इसकी पत्तियों को सीलेंट्रो कहा जाता है। विश्व के अन्य भागों में, इन्हें धनिये के बीज और धनिये की पत्तियाँ कहा जाता है। इस पौधे को चीनी अजमोद के नाम से भी जाना जाता है। बहुत से लोग धनिया का उपयोग सूप और सालसा जैसे व्यंजनों के साथ-साथ भारतीय, मध्य पूर्वी और एशियाई भोजन जैसे करी और मसाला में भी करते हैं। Health News

    धनिया की पत्तियों का उपयोग अक्सर साबुत किया जाता है, जबकि बीजों को सुखाकर या पीसकर उपयोग किया जाता है। हरे धनिया में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- एनर्जी, काबोर्हाइड्रेट, फैट, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, सेलेनियम, मैंगनीज, सोडियम, फोलेट, विटामिन c, विटामिन B6, थायमिन, नियासिन, इतना ही नहीं, धनिया में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीबायोटिक, एंटीआॅक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण भी पाए जाते हैं। आइए जानते हैं हरी धनिया को सुबह खाली पेट कच्चा खाने से आपको किस-किस तरह के फायदे मिल सकते हैं। Health News

    जानें, हरे धनिया के फायदे | Coriander Leaves Health Benefits

    दिल की बीमारियों के लिए फायदेमंद: हरे धनियां दिल के रोगियों के लिए अधिक फायदेमंद होती है। आपको बता दें कि ये शरीर से एक्सट्रा सोडियम को बाहर निकाल देती है। यहीं नहीं एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को भी दूर करती है। अगर आप अपने दिल को अच्छा रखना चाहते हैं तो रोजाना हरा धनिया का सेवन करें।

    हरा धनिया ब्लड शुगर लेवल को रखता है कंट्रोल: शुगर के मरीजों के लिए भी हरा धनिया किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है, इनके पत्तों का सेवन करने से भी डायबिटीज के लेवल को कंट्रोल में रखेन में सहायक होता है। अगर आप चाहें तो धनिया के पत्तों का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं।, Health News

    इम्यूनिटी: हरा धनिया कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों के लिए भी लाभदायक होता है। क्योंकि इसमें विटामिन उ से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ावा मिला है।

    सूजन में लाभदायक: हरा धनिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में होने वाली सूजन की समस्याओं को भी कम किया जा सकता है। आपको बता दें कि सूजन कई बार गंभीर बीमारियों को जन्म देने का कारण बनती है। अर्थात यही वजह है कि इसका सही समय पर इलाज करना जरूरी है।

    नोट: इस लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    lungs Infection Sign: फेफड़े खराब होने पर दिखाई देते हैं यह लक्षण, तुरंत हो जाए अलर्ट, हो सकती है गंभीर समस्या

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here