हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें न्यूजीलैंड मे...

    न्यूजीलैंड में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का कहर, 134 आए नए मामले

    वेलिंग्टन (एजेंसी)। न्यूजीलैंड में कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के 134 नए मामले सामने आये हैं जिसके बाद इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,431 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार संक्रमण के नये मामलों में आॅकलैंड में 116, वाइकाटो में आठ, बे आॅफ प्लेंटी में नौ और नॉर्थलैंड में एक मामला सामने आया है। मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में न्यूजीलैंड में कोविड -19 संक्रमितों की कुल संख्या 11,206 है।

    कनाडा में कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले बढ़कर पांच हुए

    कनाडा में कोविड-19 के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि कनाडा के ओटावा में कोरोना के इस नये वेरिएंट के दो और मामले सामने आये हैं। ओटावा पब्लिक हेल्थ ने बयान जारी कर जानकारी दी, ‘कल ओंटारियो सरकार ने घोषणा की कि ओटावा में दो लोग कोविड-19 ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाये गये हैं। नये मामलों की पुष्टि के बाद केवल ओटावा में कोरोना के इस नये वेरिएंट के मामले बढ़कर चार और कनाडा में पांच हो गये है।

    कंबोडिया ने 10 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

    कंबोडिया ने कोविड-19 के ओमीक्रोन वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए अफ्रीका के 10 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री मैम बनहेंग ने यह जानकारी दी है। कंबोडिया ने यह प्रतिबंध सोमवार मध्यरात्रि को लगाया है। बनहेंग ने जारी बयान में कहा कि जिन 10 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें बोत्सवाना, एस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, जिÞम्बाब्वे, मलावी, अंगोला और जाम्बिया शामिल है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पिछले तीन हफ्तों में इन 10 देशों की यात्रा की है, उनके कंबोडिया में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘यह कदम कंबोडिया में ओमीक्रोन वरिएंट के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लगाया गया है। इस बयान के जारी होने के 48 घंटे के भीतर यह प्रतिबंध प्रभावी हो जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here