हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में कोर...

    पंजाब में कोरोना, सरकार अलर्ट

    corona infected sachkahoon

    चंडीगढ़। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 5,30,696 बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.06 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है, जिससे अब इनकी संख्या बढ़कर 3,421 हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 163 लोग मुक्त हुए हैं, जिससे इस महामारी से अब तक निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,43,342 हो गयी है और देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है।

    देश में पिछले 24 घंटे में 11 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है। वहीं पंजाब के पटियाला में कोरोना का एक मामला सामने आया है। मान सरकार कोरोना को देखते हुए अलर्ट हो गई है और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही है। इसके अलावा, बिहार और झारखंड में दो-दो मामले, गोवा, हिमाचल प्रदेश, केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख, चंडीगढ़ और पंजाब में एक-एक मामले पाये गये हैं। राहत की बात यह है कि केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप और मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर तथा त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here