हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 60 हजार के पार, 2109 लोगों की मौत

    नयी दिल्ली l देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और पिछले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में इसके 3277 नये मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमितों की संख्या 60 हजार से अधिक हाे गयी तथा इस दौरान 128 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 2109 पर पहुंच गयी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में इससे अब तक 62,939 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 2109 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 19538 लोग ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
    देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में 20228 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 779 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3800 लोग इस संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं।
    कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात दूसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 7796 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 472 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 2091 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी हुई है। यहां इससे अब तक 6542 लोग संक्रमित हुए हैं तथाब 73 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 2020 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
    राजस्थान में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां अब तक 3708 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं तथा 106 लोगों की मौत हुई है। वहीं 20266 लोग इससे ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 6535 तक पहुंच गई है तथा 44 लोगों की अब तक इसके कारण मौत हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।