हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश मुंबई में एएस...

    मुंबई में एएसआई की कोरोना से मौत

    मुंबई l मुंबई पुलिस के विनोबा भावे नगर थाना में तैनात सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) सुनील दत्तात्रेय कलगुटकर की कोरोना वायरस से मृत्यु हो गई है। बृहन्मुंबई पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी देते कलगुटकर की मृत्यु पर गहरा दुख जताया और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। कलगुटकर विनोबा भावे पुलिस थाने में तैनात थे और कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।
    देश में महाराष्ट्र वैश्विक महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है और यहां दिनोंदिन स्थिति खराब होती जा रही है, वहीं कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों के बड़ी संख्या में संक्रमित होने से चिंता और बढ़ गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया कि राज्य में 714 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं जिनमें फिलहाल 648 सक्रिय मामले हैं। इकसठ पुलिसकर्मी स्वस्थ हो चुके हैं और पांच कर्मियों की मृत्यु हुई है। राज्य के संक्रमितों में 633 सिपाही और 81 अधिकारी हैं। पुलिस विभाग के सक्रिय मामलों में 577 सिपाही और दस अधिकारी हैं। स्वस्थ होने वालों में 51 सिपाही और दस अधिकारी हैं। मृतकों में सभी पुरुष कर्मी हैं। यही नहीं महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों पर 194 हमले की घटनाएं हुई हैं और 689 लोग गिरफ्तार भी किये गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।