हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना: प्रधा...

    कोरोना: प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा की

    Haryana News
    Haryana School Bus Accident: व्याकुल होकर पीएम मोदी बोले ‘बेहद दर्दनाक...'

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में ऑक्सीजन टैंकरों का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने को कहा है जिसे देखते हुए एक से दूसरे राज्य में जाने वाले ऑक्सीजन टैंकरों को परमिट में छूट दी गयी है। मोदी ने देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच ऑक्सीजन की बढती मांग को देखते हुए ऑक्सीजन की उपलब्धता की स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि राज्यों और ट्रांसपोर्टरों से कहा गया है कि टैंकर चौबीस घंटे चलाये जाने चाहिए जिससे कि समय पर हर जगह ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। यह ध्यान में रखने को कहा गया है कि ड्राइवरों से शिफ्ट में काम कराया जाये जिससे उनपर बोझ न बढे।

    सिलेंडर फिलिंग प्लांट में भी जरूरी एहतियाती उपायों के साथ दिन रात काम होना चाहिए। सरकार औद्योगिक सिलेंडरों का मेडिकल आॅक्सीजन के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति भी दे रही है। इसी तरह नाइट्रोजन टैंकरों को भी आॅक्सीजन टैंकरों में बदला जा रहा है जिससे आॅक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सके। प्रधानमंत्री को मेडिकल ग्रेड आॅक्सीजन के आयात की कोशिशों से भी अवगत कराया गया। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, सड़क परिवहन और इस्पात तथा अन्य मंत्रालयों के अधिकारियों से भी सुझाव लिये गये।

    प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि सभी संबंधित मंत्रालयों और राज्य सरकारों के बीच तालमेल बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री ने आॅक्सीजन आपूर्ति की मौजूदा स्थिति और सबसे अधिक प्रभावित 12 राज्यों में आने वाले 15 दिनों की जरूरत की समीक्षा की । इन राज्यों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं। प्रधानमंत्री को इन सभी राज्यों में जिलावार आॅक्सीजन आपूर्ति की स्थिति से अवगत कराया गया।

    ऑक्सीजन की जरूरत के आंकडे साझा किये गये

    प्रधानमंत्री को बताया गया कि राज्यों और केन्द्र सरकार के बीच नियमित संपर्क बना हुआ है और 20, 25 और 30 अप्रैल के लिए अनुमान के आधार पर आॅक्सीजन की जरूरत के आंकडे साझा किये गये हैं। इनके आधार पर इन 12 राज्यों को 20, 25 और 30 अप्रैल के लिए क्रमश 4880, 5619 और 6593 टन गैस का आंवटन किया गया है। उन्हें आॅक्सीजन की बढ़ती मांग के मद्देनजर देश में उत्पादन क्षमता के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस्पात संयंत्रों में अतिरिक्त आॅक्सीजन की आपूर्ति मेडिकल इस्तेमाल के लिए करने के बारे में भी चर्चा हुई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।