हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Coronavirus Aler: भारत में लगने जा रही पाबंदियां! केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बड़ी अपडेट

    China Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटे में पांच राज्यों और (Coronavirus Aler) दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं और बाकी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है। राष्ट्रीय राजधानी सहित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख और पुड्डुचेरी में सक्रिय मामले बढे हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के दो सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिससे अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 31 हो गयी है और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 19,80,547 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 26,519 है। वहीं चीन में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए भारत में भी आज से पाबंदियां लग सकती है।

    भारत में लग सकती है पाबंदियां

    देश के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवियां ने कहा कि गुरुवार से ही जरूरी पाबंदियां लगाना शुरू कर रहे हैं। विदेश से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। एयरपोर्ट पर रैंडम चेकिंग भी की जाएगी। इस बार भी हम वैसे ही काम करेंगे, जैसा हमने इससे पहले कोविड को हैंडल करने के लिए किया था।

    इन देशों में बढ़ रहा कोरोना | Coronavirus Aler

    चीन, जापान, अर्जेटीना, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में फिर से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। चीन में कोविड-19 केसों में उछाल के लिए जिम्मेदार ओमिक्रॉन के बीएफ 7 वैरिएंट के 4 केस भारत में भी पाए गए हैं। गुजरात में 61 वर्षीय एनआरआई महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई है उसे वैक्सीन की तीन डोज लगी हुई थीं।

    ये लक्षण दिखे तो तुरंत करवाएं जांच |Coronavirus Aler

    • गले में खराश
    • छींक
    • बहती नाक
    • बंद नाक
    • बिना कफ वाली खांसी
    • सिरदर्द
    • कफ के साथ खांसी
    • बोलने में परेशानी
    • मांसपेशियों में दर्द
    • गंध ना आना
    • अधिक बुखार
    • कंपकंपी के साथ बुखार
    • लगातार खांसी
    • सांस लेने में समस्या
    • थकान महसूस होना
    • भूख में कमी
    • डायरिया
    • बीमार होना

    More than 1.59 lakh people have died since Covid-19 in Brazil

    सावधान रहने की जरूरत Coronavirus Aler

    समीक्षा बैठक के दौरान मांडविया ने सतर्कता, सावधानी और निगरानी बरतने पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तथा भीड़भाड वाले स्थानों पर कोविड मानको का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। भूषण ने कल देर शाम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिव और मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि राज्यों को कोविड संक्रमण के प्रबंधन के लिए पांच स्तरीय रणनीति पर काम करना चाहिए।

    राज्यों को कोविड संक्रमण के सभी संदिग्ध मामलों की जांच करानी चाहिए। राज्यों को सभी कोविड मानको का पालन सुनिश्चित करना चाहिए। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे पत्र में कहा गया है कि जापान, कोरिया, चीन, अमेरिका और ब्राजील में कोविड संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। स्थिति को देखते हुए सभी राज्यों को सतर्कता बरतना आवश्यक है। इन देशों से आने वाले किसी भी संदिग्ध कोविड संक्रमित व्यक्ति के नमूनों को की जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here