हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More

    अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 लाख के पार

    Coronavirus

    न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 27 लाख से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से गुरुवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार यहां कोविड-19 से अब तक 2711603 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 128385 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। अमेरिका में इस जानलेवा विषाणु के कारण सबसे अधिक प्रभावित न्यूयॉर्क हुआ है।

    Coronavirus in America

    यहां इस महामारी से अब तक 394954 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32043 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। वहीं कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यू जर्सी, फ्लोरिडा, इलिनोइस तथा मैसाचुसेट्स राज्य में क्रमशः एक लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं। अमेरिका में बुधवार को इस संक्रमण के 50 हजार से अधिक मामले दर्ज किये गये थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।