हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चिंताजनक: देश...

    चिंताजनक: देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 500 मरीजों की मौत

    Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से करीब 500 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 469724 हो गया और सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 9765 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 46 लाख 06 हजार 541 हो गई है। देश में बुधवार देर रात तक 8548 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 40 लाख 37 हजार 054 हो गयी है।

    मृत्यु दर 1.36 फीसदी

    इसी अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 740 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 99763 रह गयी है। इसी अवधि में जानलेवा वायरस के संक्रमण से 477 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 69 हजार 724 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.29 फीसदी, रिकवरी दर 98.35 फीसदी और मृत्यु दर 1.36 फीसदी है।

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

    देश में केरल सक्रिय मामलों में अभी भी सबसे आगे

    मंत्रालय के अनुसार इसी अवधि में 80 लाख 35 हजार 261 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही अभी तक 124 करोड़ 96 लाख 19 हजार 515 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। देश में केरल सक्रिय मामलों में अभी भी सबसे आगे है। राज्य में सक्रिय मामले 464 बढ़कर 44778 हो गये है। राज्य में 4538 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5061906 हो गयी है। इसी अवधि में 403 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 40535 हो गयी है। केरल में पिछले 24 घंटे में इस महामारी से मरने वालों की संख्या सबसे ऊपर है।

    महाराष्ट्र में हालात चिंताजनक

    महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 164 घटकर 11062 रह गये है, जबकि 28 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 141025 हो गया है। वहीं 903 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 6484338 रह गयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here