हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सीमेंट उद्योग...

    सीमेंट उद्योग पर अडानी के एकाधिकार का खामियाजा भुगतेगा देश: कांग्रेस

    Congress
    सीमेंट उद्योग पर अडानी के एकाधिकार का खामियाजा भुगतेगा देश: कांग्रेस

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस (Congress) ने कहा है कि देश के सीमेंट उद्योग पर अडानी समूह का एकाधिकार होने से इसमें प्रतिस्पर्धा का दौर खत्म हो गया है जिसका खामियाजा सीमेंट की भारी कीमत देकर उपभोक्ताओं को उठाना पड़ेगा। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा ‘देश के सीमेंट कारोबार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र अडानी का कब्जा है। अंबुजा सीमेंट अडानी का, एसीसी अडानी का, सांघी सीमेंट्स अडानी का। अगर बाजार में कम्पटीशन होता तो सीमेंट के दाम आसमान न छूते लेकिन मोदी जी की कृपा से उनके मित्र अडानी की इस क्षेत्र में मोनोपोली है। जनता की जेब से पैसे खींचकर, मित्र की जेब में भरने का सिलसिला जारी है, क्योंकि मोदी जी को दोस्ती प्यारी है।’

    पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने भी ट्वीट किया और कहा ‘अडानी ने अंबुजा सीमेंट, एसीसी और सांघी इंडस्ट्रीज को खरीद लिया है और अब ओरिएंट सीमेंट को भी खरीदने वाले हैं। यह कंप्टीशन से भरा एक ऐसा बाजार था जहां सुनिश्चित किया जाता था कि कीमतें कम रहें। अब उसे सिर्फ़ 02 बड़ी कंपनियों के द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। मोदी मेड मोनोपोली से महंगाई बढ़ाकर जनता को लूटने का यह सबसे ताजा उदाहरण है।

    उन्होंने कहा ‘रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने अप्रैल में भारत में महंगाई बढ़ने के लिए कुछ चुनिंदा बड़ी कंपनियों को जिÞम्मेदार बताया था। मोनोपोली करके ये कंपनियां 10 से 30 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ा देती हैं। लूट का यह सिलसिला तभी रुकेगा जब प्रधानमंत्री सत्ता से बाहर जाएंगे। लोग सब देख और समझ रहे हैं। आने वाले चुनावों में इन सबका जवाब देंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने एक अखबार में छपी खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है ‘देश की सभी सीमेंट कंपनियां जिस कच्चे माल के बहाने कीमतें 20 प्रतिशत तक बढ़ा चुकी हैं, वह एक साल में 50 प्रतिशत तक सस्ता हुआ है।’

    यह भी पढ़ें:– जनजागरूकता रैली निकाल मतदान करने का दिया संदेश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here