हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ कार के आगे गा...

    कार के आगे गाय आने से बिगड़ा संतुलन, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

    मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। चण्डीगढ़ में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से वापस लौट रहे टोहाना निवासी दो युवकों लवली मैहता व अंशित मैहता की पटियाला के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। पटियाला-समाना बाईपास पर देर रात हुए हादसे में दो युवक दक्ष भाटिया और निखिल मैहता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार टोहाना के विधायक देवेन्द्र बबली के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए काफी संख्या में उनके समर्थक चण्डीगढ़ राजभवन गए थे। इन समर्थकों में लवली मैहता, अंशित मैहता, निखिल मैहता व दक्ष भाटिया भी शामिल थे।

    देवेन्द्र बबली के मंत्री बनने के बाद इन युवकों ने विधायक को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी थी। समारोह समाप्ति के बाद चारों युवक एक कार में सवार होकर चण्डीगढ़ से वापस टोहाना आ रहे थे। जैसे ही इनकी गाड़ी पटियाला-समाना बाईपास पर पहुंची तो कार के आगे अचानक एक गाय आ गई, जिससे कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में लवली व अंशित की मौत हो गई जबकि घायल दो अन्य युवकों दक्ष व निखिल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद से टोहाना क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here