हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रोहतक के गांव...

    रोहतक के गांव खकड़ा में प्रकृति का अनोखा करिश्मा

    rohtak

     गाय ने तीन आंख वाली बछड़ी को दिया जन्म

    बछड़ी पूरी तरह स्वस्थ, डॉक्टर बोले-हो सकता है जेनिटल डिसआॅर्डर

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। जिला रोहतक के गांव खरकड़ा में प्रकृति का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला। वहां के निवासी गोलू के घर गाय ने तीन आंख वाली बछड़ी को जन्म दिया है। फिलहाल बछड़ी पूरी तरह से स्वस्थ है। पशु डॉक्टरों का कहना है कि यह जेनिटल डिसआॅर्डर के कारण हो सकता है।

    जानकारी देते हुए गांव खरकड़ा के गोलू ने बताया कि वह कुछ समय पहले वह एक गाय महम से खरीदकर लाया था। उसकी गाय ने 27 दिसंबर को एक बछड़ी को जन्म दिया। बछड़ी का जन्म होने के बाद उसे देखा तो उसकी तीन आंखें थी। फिलहाल बछड़ी पूरी पूरी तरह से स्वस्थ है और गाय का दूध पी रही है। बछड़ी की तीन आंखें होने की बात चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों में बछड़ी के प्रति उत्सुकता भी है। इसे देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

    जेनिइटल डिसआॅर्डर से हो सकता है ऐसा

    वेटेरनरी चिकित्सक अजय ढाका का कहना है कि उन्हें तीन आंख वाली बछड़ी का पता चला है। यह जेनिटल डिसआॅर्डर के कारण हो सकता है। इसकी वजह से पशुओं के अतिरिक्त अंग हो जाते हैं, वहीं यह मनुष्यों में भी देखने को मिलता है। जिसके कारण कोई अंग अतिरिक्त होता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here