हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अब बच्चों के ...

    अब बच्चों के लंच बॉक्स में होगी पहली रोटी गाय की

    Nohar News
    मां ब्रह्माणी परिवार की ओर से मेरी पहली रोटी गाय को मुहिम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

    नोहर (सच कहूँ न्यूज)। मां ब्रह्माणी परिवार की ओर से मेरी पहली रोटी गाय को मुहिम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कंदोई धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में धर्मनाथ महाराज ने गो ग्रास पात्र का भी विमोचन किया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण, नगर पालिका अध्यक्ष मोनिका कठोतिया, श्री गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल चाचाण, ब्राह्मण महा सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पांडिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें गायों के संरक्षण और संवर्धन में सहयोग करना चाहिए। Nohar News

    उन्होंने कहा कि ऐसी मुहिम से बच्चों में भी संस्कारों की नींव डलती है। मुकेश हिसारिया ने बताया यह गो ग्रास पात्र शहर के स्कूलों में रखवा जाएंगे, जहां बच्चों द्वारा गाय के लिए लाई गई रोटी को इनमें डाला जाएगा। उसके बाद गौ सेवकों की एक टीम गो ग्रास पात्रों को एकत्रित कर गौशालाओं में पहुंचाएगी। कार्यक्रम में राम मोहन चोमवाल, ओम प्रकाश खटोतिया, पुष्पा बालासरिया, कृतिका शर्मा, मीना मूलचंदानी, दलीप सोनी, सतवीर सहारण, महिपाल सैनी, रोहताश सैनी, तिलोकचंद बंसल, मुकेश हिसारिया, सुशील सिपानी सहित आदि मौजूद रहे। Nohar News

    यह भी पढ़ें:– विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगी जनता :सीपी जोशी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here