हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश CP Joshi Gran...

    CP Joshi Grand Welcome: जानें क्यों हुआ, सीपी जोशी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत ?

    Rajasthan News
    CP Joshi Grand Welcome: जानें क्यों हुआ, सीपी जोशी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत ?

    CP Joshi Grand Welcome: जयपुर। भाजपा मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (BJP State President CP Joshi) के सफलतम एक साल  का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा संगठन ने विजय संकल्प दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के पहुंचने पर स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी-एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ शहर अध्यक्ष राघव शर्मा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और गुलाल उड़ाकर सीपी जोशी का स्वागत अभिनंदन किया, साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ चंग की थाप पर नाचते गाते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के जयकारे लगाए। Rajasthan News

    इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने के लिए हम राजस्थान में कमल खिलाएंगे। अभिनदंन समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार प्रकट करता हूं। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता का आभार, धन्यवाद, जिसके कारण 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ कर कमल खिलाने का काम किया गया।

    भाजपा का लक्ष्य राजस्थान में 25 कमल खिलाने है | Rajasthan News

    प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनी हैं। इससे राजस्थान प्रगति की ओर बढ़ रहा है। सरकार बनने के महज 90 दिनों के अंदर भाजपा ने संकल्प पत्र के 45 प्रतिशत काम कर दिए। इसके लिए भजनलाल सरकार की टीम भी बधाई की पात्र है, क्योंकि सत्ता की जननी संगठन और संगठन की जननी कार्यकर्ता होता है। प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूती देने के लिए और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए अपना सब कुछ दिया। इस लिए इनका भी अभिनंदन करता हूं। अब भाजपा का लक्ष्य राजस्थान में 25 कमल खिलाने है। राजस्थान से 25 की 25 सीटों पर कमल को जीताकर विजयश्री की माला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहनानी है। CP Joshi BJP

    इस दौरान विजय संकल्प दिवस के रूप में मनाए जा रहे भव्य अभिनंदन समारोह के दौरान प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जॉइनिंग कमेटी के संयोजक अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जितेन्द्र गोठवाल, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, भूपेंद्र सैनी, अजीत मांडण, विधायक कुलदीप धनकड़, बाल मुकुंदाचार्य, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ सहित सभी मोर्चाध्यक्ष, विभागाध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।

    भाजपा किसान मोर्चा ने एयरपोर्ट पर किया अभिनंदन | CP Joshi BJP

    प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान ने भी जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, मोर्चा के महामंत्री डॉ. बलराम दून सहित अनेक पदाधिकारियों ने सीपी जोशी को बुके देकर, फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

    पूर्व सांसद गोपाल सिंह इडवा ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

    वहीं विजय संकल्प दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद गोपाल सिंह इडवा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गोपाल सिंह इडवा को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलवाई। इस दौरान ज्वाइंनिंग कमेटी के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, लोकसभा चुनाव चुनाव सह प्रभारी विजया राहटकर की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवक्ता सम्पत सिंह धमोरा, पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत, अलवर रामगढ के विधानसभा प्रत्याशी  सुखवंत सिंह, विजय मीणा, एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र मीणा, कांग्रेस से भुसावर नगर पालिका चैयरमैन सुनीता देवी जाटव, जैतारण पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंह चारण, आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय बियानी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।

    वहीं दूसरी ओर निर्दलीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, डॉ. ऋतु बानावत, जीवाराम चौधरी और गणेश बंसल ने भाजपा सरकार को समर्थन दिया। इस दौरान चित्तौडगढ़ से पूर्व भाजपा पदाधिकारियों को बहाल कर पुनः पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। इसमें पूर्व विधायक बद्री लाल जाट, पूर्व यूआईटी चैयरमैन सुरेश झंवर, पूर्व नगर परिषद चैयरमैन सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ सहित 17 नेताओं की सदस्यता बहान की गई।  इस दौरान कांग्रेस जयपुर महासचिव श्याम सतलानी, कांग्रेस जयपुर उपाध्यक्ष कमल कुमार जेठानी ने भी सदस्यता ग्रहण की। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने 250 नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और निर्दलीय विधायकों के साथ इनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। Rajasthan News

    Why does Neem dry up: क्या आपको पता है, इन दिनों क्यों सूख जाते हैं नीम के पेड़?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here