हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More

    जरूरमंदों की सहायता कर बनाई पुण्यतिथि

    Humanity

     परिजनों ने 12 जरूरतमंद परिवारों को बांटे गर्म कंबल, टॉपी व जुराबें

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से शनिवार को परमार्थ कॉलोनी गली नम्बर 2 में शहीद राहुल इन्सां (गोल्डी)की पाँचवी पुण्यतिथि पर नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में कल्याण नगर, सरसा के अलावा विभिन्न ब्लॉकों से काफी संख्या में साध-संगत ने पहुंचकर राहुल इन्सां को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नामचर्चा के दौरान शहीद के परिजनों सर्दी के मौसम को देखते हुए 12 जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल, टॉपी, जुराबें भी वितरित की। शहीद राहुल इन्सां के निवास पर ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से आयोजित नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास मा. सतीश इन्सां ने इलाही नारा लगाकर की।

    इसके पश्चात कविराज भाईयों ने अनेक भजनों के द्वारा मनुष्य जीवन के बारे में बताया। नामचर्चा में विशेष रूप से पहुंचे एसबीएस सेवादार किशोर इन्सां ने शहीद राहुल इन्सां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राहुल इन्सां हर मानवता भलाई के कार्याे में अग्रणी रहते थे और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए आज भी उनका पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा के साथ पूरी लग्न के साथ जुड़ा हुआ है|

    और सेवा कार्याें में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। वहीं इस दौरान 45 मैम्बर सहदेव इन्सां, मनोज इन्सां, दलबीर इन्सां, उमेद इन्सां ने भी शहीद राहुल इन्सां को अपने संबोधन में श्रद्धांजलि दी। अंत में ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। जिसे उपस्थित साध-संगत ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर शहीद राहुल इन्सां के परिजनों, रिश्तेदारों के अलावा भारी संख्या में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।