हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा क्राइम पानीपत...

    क्राइम पानीपत: 6 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण, दुराचार फिर हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    पानीपत…(सन्नी कथूरिया)। सैक्टर 29 में सोमवार सुबह पार्क के पास खेल रही 6 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या करने की वारदात का कुछ घंटे में ही खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ईश्वर पुत्र सतपाल निवासी पीरी चमोली उत्तराखंड हाल किरायेदार कृष्णा गार्डन पानीपत के रूप में हुई है। वही मासूम बच्ची के शव का पुलिस ने सिविल अस्पताल में डाक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलाशा हुआ दुष्कर्म के बाद बच्ची का मुंह व गला दबाकर हत्या की गई है।

    पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया मामला उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने अपराध अन्वेंषण की तीनों टीमों के अतिरिक्त थाना चांदनी बाग व थाना औद्योगिक सैक्टर 29 पुलिस की टीम को साथ लेकर स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके पर गठीत पांचो टीमों को जल्द से जल्द आरोपी की पहचान व धरपकड़ के लिए निर्देश दिए थे। पुलिस की टीमों ने आस-पास फैक्टरियों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज को खंगाला तो आरोपी बच्ची को ले जाते हुए फुटेज में दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर संभावित ठीकानों पर दबिस देते हुए देर साय थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने आरोपी को सैक्टर 25 में जिम खाना कल्ब के पास से काबू करने में कामयाबी हासिल की है।

    आरोपी ने कबूला जुर्म

    आरोपी ने पुछताछ में वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया है। पुछताछ में आरोपी से खुलाशा हुआ सैक्टर 29 में पार्क के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजै 6 वर्षीय मासूम बच्ची अपने छोटे के साथ खेल रही थी। आरोपी वहा से गुजर रहा था उसकी नजर बच्ची पर पड़ी। वह पास गया और बच्ची को चीज दिलाने की बात बोलकर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया । सैक्टर 25 पार्ट टू में झाड़ियों में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद मुंह व गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को वही छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी ईश्वर पीछले 5 महिन से फ्लौरा चौक पर एक ढ़ाबे पर काम कर रहा है।

    क्या है मामला

    गहनता से पुछताछ करने के लिए गिरफ्तार आरोपी ईश्वर को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। थाना चांदनी बाग में सैक्टर 29 निवासी एक युवक ने शिकायत देकर बताया था की वह मूल रूप से युपी के जिला शहजानपुर का रहने वाला है और काफी समय से पानीपत के सैक्टर 29 में परिवार सहित रहते हुए यही पर फैक्टरी में काम करता है। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे 6 वर्षीय बेटी व 4 वर्षीय बेटा पास के पार्क में खेलने के लिए गए थे। कुछ देर बाद बेटे ने कमरे पर आकर बताया कि एक अज्ञात युवक बिस्कुट दिलाने के बहाने पार्क के पास से बहन को अपने साथ ले गया।

    यह सब सुनकर परिवार के सभी लोगों ने बच्ची की तलाश की तो सैक्टर 25 में गंदा नाला के पास झाड़ियों में बच्ची का शव नग्न अवस्था मिला। पुलिस ने तुरंत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाकर शिकायत पर थाना चांदनी बाग में आईपीसी की धारा 302,365,376,201 व 6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रसास शुरू कर दिए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here