हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बाइक लूट में ...

    बाइक लूट में वांछित 25 हजार का ईनामी बदमाश दबोचा, जेल रवाना

    Kairana News
    Kairana News: बाइक लूट में वांछित 25 हजार का ईनामी बदमाश दबोचा, जेल रवाना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने बाइक लूट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस इससे पूर्व मामले में शामिल एक बाल अपचारी समेत पांच आरोपियों को जेल रवाना कर चुकी है। विगत 27 अप्रैल की रात्रि में सरवर निवासी ग्राम तीतरवाडा बाइक से अपने घर वापिस लौट रहा था। जैसे ही वह कैराना-इस्सोपुर टील मार्ग पर स्थित रेवती देवी इण्टर कॉलिज बुच्चाखेडी के पास पहुंचा, तभी वहां ट्यूबवेल पर घात लगाए खड़े अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला करके बाइक छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित सरवर ने घटना का मुकदमा कोतवाली पर दर्ज कराया। Kairana News

    एसपी शामली ने पुलिस टीम गठित करके घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में विगत 29 अप्रैल को पुलिस व एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान बाइक लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिनमें एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली भी लगी थी। इसके अलावा, पुलिस ने मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा था। इसके बाद, विगत 08 जून को पुलिस ने बाइक लूट की घटना में शामिल रहे एक अन्य आरोपी पंकज निवासी ग्राम मंजूरा थाना निसंग जिला करनाल हाल निवासी किराएदार कालू वार्ड संख्या-06 मोहल्ला पठान थाना चांदनी बाग जनपद पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया था। Kairana News

    वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने बाइक लूट की घटना के वांछित आरोपी अंशुल उर्फ अंशु निवासी ग्राम रोशनगढ़ थाना सिंघावली अहीर जनपद बागपत, हाल निवासी कोताना मार्ग कस्बा बड़ौत को नगर के पानीपत बाईपास रोड पर स्थित ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here