21 हजार 985 एकड़ खेती योग्य भूमि को जलभराव से मिलेगी निजात

कृषि मंत्री जेपी दलाल के प्रयास लाए रंग

  • लोहारू जलसेवाएं परिमंडल द्वारा करीब 27 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि खर्च

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार बारिश के दौरान खेतों में जमा होने वाले पानी की निकासी के लिए बनाई गई योजना के तहत जिले में लोहारू जल सेवाएं परिमंडल द्वारा करीब 27 करोड़ 64 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना में सीधे तौर पर 13 गाँवों की 21 हजार 985 एकड़ खेती योग्य भूमि को बाढ़ मुक्त बनाया जाएगा, जिससे किसानों को सीधा लाभ होगा। गाँवों में जमा होने वाले बरसाती पानी को पाईप लाईन के माध्यम से नजदीकी ड्रेन में डाला जाएगा। यह राशि हाल ही में जनवरी माह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा मंजूर की गर्ई है।

यह भी पढ़ें:– मंदिर में आने वाले भक्तों को बना करंट का भय

उल्लेखनीय है कि भिवानी जिले में हजारों एकड़ भूमि ऐसी है, जहां बारिश के दिनों में भारी मात्रा में पानी जमा होने से बाढ़ की स्थिति बन जाती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अभी हाल ही में जिले के लिए 80 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें लोहारू जल सेवाएं परिमंडल के लिए करीब 27 करोड़ 64 लाख रुपए शामिल हैं। शेष राशि यमुना जल सेवाएं परिमंडल के लिए मंजूर की गई है। लोहारू जल सेवाएं परिमंडल के तहत किए जाने वाले कार्य की बात करें तो इसमें गाँव खरक खुर्द क्षेत्र की करीब 2500 एकड़ खेती योग्य भूमि को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए एक करोड़ 24 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

गाँव चांग क्षेत्र की करीब 2917 एकड़ खेती योग्य भूमि को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए तीन करोड़ 33 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। खरक, कलिंगा, बोंद, नीमड़ी, जयश्री आदि गाँवों की 2917 खेती योग्य भूमि को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए एक करोड़ 12 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। गाँव कलिंगा, सैय, रिवोड़ी खेड़ा, कालुवास, पाजू और सिंघानी की करीब 13 हजार 651 एकड़ खेती योग्य भूमि से बारिश की निकासी पर 21 करोड़ 95 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

जिले के हर गाँव को बाढ़ मुक्त बनाया जाएगा। पंचायत द्वारा जमीन मुहैया करवानी होगी, जिस पर सिंचाई व मीकाढा द्वारा बड़े तालाब का निर्माण करवाया जाएगा। इनमें बारिश के पानी को स्टोर किया जाएगा, जिसे बाद में जरूरत के समय सिंचाई में प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे फसल की पैदावार बढ़ेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगा।
                                                                                          -जेपी दलाल, कृषि एवं पशु पालन मंत्री

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here