हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home देश Cholesterol: ...

    Cholesterol: ब्लड में हाई कोलेस्ट्रॉल कम उम्र में बन सकता है हार्ट अटैक की वजह, बिना देरी किए इन चीजों से बना लें दूरी

    Cholesterol
    Cholesterol: ब्लड में हाई कोलेस्ट्रॉल कम उम्र में बन सकता है हार्ट अटैक की वजह, बिना देरी किए इन चीजों से बना लें दूरी

    Cholesterol:  अनु सैनी। हाई कोलेस्ट्रॉल आज एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुका है, लेकिन इसका असर बेहद गंभीर हो सकता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल की नसों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे हार्ट डिजीज, ब्लॉकेज और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में सही खान-पान और लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो कुछ चीजों से परहेज अवश्य करें।

    Liver: लीवर के लिए बहुत फायदेमंद है ये सब्जियां, जान लो फिर ना कहना कि बताया नहीं…

    1. हाई-फैट डेयरी प्रोडक्ट से दूरी बनाएं | Cholesterol

    मक्खन, चीज़, क्रीम और फुल-फैट दूध जैसे डेयरी प्रोडक्ट में सैचुरेटेड फैट अधिक होता है। इनका ज़्यादा सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को तेजी से बढ़ा सकता है।

    2. पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड से बचें

    चिप्स, पैकेट वाले स्नैक्स, रेडी-टू-ईट फूड और प्रोसेस्ड आइटम्स में नमक, प्रिज़र्वेटिव और ट्रांस फैट अधिक होता है। इन्हें खाने से न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल बल्कि मोटापा, डायबिटीज और कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।

    3. तले और डीप-फ्राइड खाने से परहेज करें

    पकौड़ा, परांठा, पूरी, समोसा और डीप फ्राइड आइटम्स में ऑयल की मात्रा ज्यादा होती है। यह शरीर में खराब वसा बढ़ाकर कोलेस्ट्रॉल लेवल को बिगाड़ देते हैं। ऐसे भोजन को नियमित रूप से खाना दिल की सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है।

    4. पेस्ट्री, केक और डोनट जैसे मीठे खाद्य पदार्थ न खाएं

    इनमें हाई शुगर, ट्रांस फैट और मैदा होता है, जो शरीर में ट्राईग्लिसराइड और LDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है। यह वजन बढ़ाने के साथ-साथ हार्ट पर भी दबाव डालते हैं।

    5. मैदा और मैदा से बने प्रोडक्ट से दूरी रखें

    बिस्कुट, नूडल्स, व्हाइट ब्रेड, समोसा और अन्य मैदे की चीजें तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाती हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी असंतुलित कर देती हैं। इन्हें नियमित रूप से खाने से हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ जाता है।

    महत्वपूर्ण जानकारी

    यह खबर सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह या उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।