हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अपनी संस्कृति...

    अपनी संस्कृति को बचाने के लिए जरूरी है स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो – मास्टर अमर सिंह नंदगढ़

    Pratap Nagar News
    Pratap Nagar News: प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि मास्टर अमर सिंह नंदगढ़।

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: खंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम खंड छछरौली का खंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 2025 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बक्करवाला में आयोजित हुआ। जिसमें खंड के लगभग दो दर्जन स्कूलों में भाग लिया। कक्षा 6 से 8 व कक्षा 9 से 12 के दो समूहों में चार साँस्कृतिक गतिविधियों जिनमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागनी, लघु नाटिका का प्रस्तुतीकरण हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी यमुनानगर सुनीता त्यागी की अध्यक्षता और अशोक राणा उप जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला की उपाध्यक्षता तथा खंड शिक्षा अधिकारी छछरौली अशोक धीमान के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी कंवरपाल गुर्जर पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने किया। कार्यक्रम में कैलाश शर्मा, चेयरमैन मार्किट कमेटी प्रताप नगर, रिंकू धीमान, अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, बलिंदर, अध्यक्ष हैफेड ने विशेष रूप से भाग लिया। Pratap Nagar News

    कार्यक्रम के अंत में मास्टर अमर सिंह नंदगढ़, सदस्य हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में अनिल कुमार शास्त्री व प्रवक्ता अनामिका वालिया ने मनमोहक मंच संचालन किया। आयोजन समिति खंड छछरौली के सभी प्रधानाचार्य अश्विनी वालिया, शील चंद, शिव चरण, ममता धीमान, उमेश खरबंदा, संदीप गुप्ता की देखरेख में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बक्करवाला नोडल के समस्त स्टाफ सदस्यों के अथक प्रयास से कार्यक्रम अत्यंत आनंददायक वह पूर्ण सफल रहा। मास्टर अमर सिंह नंदगढ़ ने कहा कि शिक्षा वह धन है जिसे चुराया नहीं जा सकता और जितना लुटाओ उतना बढ़ता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। Pratap Nagar News

    कार्यक्रम में पहला पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली को प्रथम पुरस्कार दिया गया। सोलो डांस में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर को दिया गया। ग्रुप डांस में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर को दिया गया।

    यह भी पढ़ें:– Punjab: पंजाब की मुश्किल घड़ी में सिर्फ ₹1,600 करोड़, जबकि बिहार को मिला ₹7,500 करोड़