हमसे जुड़े

Follow us

35.5 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home देश सीडब्ल्यूसी क...

    सीडब्ल्यूसी की बैठक: रिपोर्ट्स में दावा- राहुल ने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की, कांग्रेस का इनकार

    CWC meeting: Claims in reports- Rahul offered to quit Congress denies

    राहुल संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी के बुरे प्रदर्शन के लिए वे भी जिम्मेदार हैं

    बैठक से पहले राहुल मनमोहन से मिले, सोनिया-प्रियंका ने भी उनसे बात की

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक जारी है। इसमें राहुल गांधी ने हार (CWC meeting: Claims in reports- Rahul offered to quit Congress denies) की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की। हालांकि, कार्यकारिणी के सदस्यों ने इसे नामंजूर कर दिया। इस बीच पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल के इस्तीफे की पेशकश की खबरों को ही गलत बताया। बैठक में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता मौजूद हैं।

    इस्तीफे की पेशकश से राहुल यह संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी के 2014 जैसे बुरे प्रदर्शन के लिए वे भी जिम्मेदार हैं। 2014 में कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं, इस बार पार्टी को आठ सीटों का फायदा हुआ। माना जा रहा कि बैठक में पार्टी लोकसभा चुनाव में मिली हार पर चर्चा हो सकती है। खासकर मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में, जहां पार्टी ने पांच महीने पहले ही विधानसभा चुनाव जीते थे। इसके अलावा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुई हार पर भी मंथन हो सकता है। यहां कांग्रेस सत्ता में थी, लेकिन इस बार भाजपा ने 28 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर संतोष करना पड़ा।

    तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने इस्तीफा सौंपा

    इस बीच न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश और ओडिशा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी को लेते हुए इस्तीफा दे दिया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।