हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home Fraud Alert Cyber Crime: ...

    Cyber Crime: साइबर क्रिमिनल्स ने अपनाया नया पैंतरा, ध्यान से सुन लो हरियाणा पुलिस की ये बात…

    Cyber Crime:
    Cyber Crime: साइबर क्रिमिनल्स ने अपनाया नया पैंतरा, ध्यान से सुन लो हरियाणा पुलिस की ये बात...

    हिसार(सच कहूँ न्यूज)। Cyber Crime: प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डीपी के रूप में प्रयोग कर होने वाली धोखाधड़ी के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। आपके फोन पर किसी अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति की डीपी लगे फोन से रुपए मांगने या गिफ्ट वाउचर भेजने के बारे में मैसेज या फोन काल आए तो पहले उनके पास फोन कर सुनिश्चित कर ले, क्योंकि ये साइबर ठगो द्वारा आमजन से ठगी करने का तरीका है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि साइबर अपराधी वरिष्ठ अधिकारियों की डीपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप आदि पर लगाते है और उसके बाद मैसेज भेज कर रुपए या गिफ्ट वाउचर मांगते है। इतना ही नहीं साइबर ठग जिस अधिकारी की डीपी का प्रयोग करते है वे उसी के मातहत काम करने वाले कर्मचारी से भी पैसे या गिफ्ट कार्ड की मांग कर सकते है और कई कर्मचारियों ने इस तरह से मांगे गए गिफ्ट भेज भी दिए। Cyber Crime

    Indian Railways: कोहरे की आशंका से ये एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द!

    पिछले कुछ दिनों में ऐसे मामले सामने आए है। हाल ही में एक विभाग के उच्च अधिकारी की फोटो को व्हाट्सएप पर डीपी लगा, उस अधिकारी के मातहत काम करने वाले कर्मचारियों से पैसे की मांग की गई है या उन्हें कुछ वेबसाइटों से कूपन खरीदने के लिए कहा गया है। उन्होंने आमजन से अपील कि है कि इस तरह की किसी भी जालसाजी से बचें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति का फोटो व्हाट्सएप या अन्य किसी सोशल मीडिया अकाउंट पर बतौर डीपी होने पर यह न समझे की यह अकाउंट असल उसी व्यक्ति का है और अगर आपके पास किसी भी अधिकारी की डीपी लगे फोन से रुपए मांगने व गिफ्ट वाउचर भेजने के बारे में मैसेज या फोन काल आए तो संबंधित अधिकारी के पास फोन कर सुनिश्चित कर ले। क्योंकि ऐसे फर्जी नंबर साइबर धोखाधड़ी करने के लिए होते है।

    साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर डायल करें 1930

    पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस ने कहा है कि पुलिस की साइबर सेल सभी प्रकार के सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी कर रही है अगर कोई भी व्यक्ति किसी अधिकारी या अन्य किसी भी व्यक्ति की फोटो को डीपी के रूप के प्रयोग कर उसका दुरूपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। अगर आप किसी साइबर फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं तो तुरंत प्रभाव से साइबर हेल्पलाइन 1930 और नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here