हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डेयरी संचालक ...

    डेयरी संचालक और नौकर की गला काटकर हत्या

    लुधियाना में हुई दिल दहला देने वाली घटना

    • तेजधार हथियार से काटा गला, पुराने नौकर पर शक, मौके से फरार

    लुधियाना। (जसवीर गहल/रघबीर सिंह) शहर के मलेरकोटला रोड पर स्थित गांव बुलारा में डेरी संचालक और उसके नौकर के दात से हमला कर हत्या कर दी गई। दोनों के शव सुबह 4 बजे डेयरी में से बरामद हुए हैं यहां पर ही काम करने वाले एक पुराने नौकर पर हत्या का आरोप लग रहा है।

    यह भी पढ़ें:– बुलेट पटाखों से स्थानीय लोग परेशान

    जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय जोतराम गांव बुलारा में डेयरी चलाते हैं उनके पास 65 वर्षीय भगवंत सिंह काफी समय से काम कर रहा था। डेयरी संचालक जोतराम ने कुछ समय पहले ही यहां पर काम करने वाले गिरधारी लाल को नौकरी से हटा दिया था। आसपास के लोगों के अनुसार देर रात गिरधारी लाल और जोतराम में कुछ कहासुनी हुई थी जिसके बाद गिरधारी लाल ने मालिक और नौकर भगवंत सिंह की दात से निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया है। पुलिस फरार नौकर की तलाश कर रही है। डेयरी संचालक जोतराम के पास करीब 4500 रुपए थे। सुबह जब पुलिस ने मौका देखा तो जोतराम के पास वह पैसों नहीं थी। आशंका है कि कातिल 4500 रुपए चुरा ले गया है।

    वहीं डेयरी संचालक जोतराम के बेटे तरसेम ने बताया कि जिस व्यक्ति पर उन्हें संदेह है उसका नाम गिरधारी है। उसे उन्होंने तरस के आधार पर अपनी डेयरी में रखा था। कत्ल किस वजह से उसने किया ये अभी तक साफ नहीं हो पाया। गिरधारी पर संदेह इसलिए भी है क्योंकि जबसे कत्ल की वारदात हुई वह तभी से फरार चल रहा है। देर रात को ही वह डेयरी छोड़ भाग गया।

    बता दें कि जानकारी के मुताबिक मरने वाला नौकर भगवंत पिछले 15 साल से इसी डेयरी पर काम कर रहा था। रविवार तड़के ही उसके बेटे मनी को सूचित कर उसे बुलाया गया। भगवंत काम करने की वजह से गांव बुलारा में रहता था। उसका बाकी परिवार गांव दुगरी में रह रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here