हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कारोबार Dalmia Cement...

    Dalmia Cement: डालमिया सीमेंट को 266.3 करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस, जीएसटी विभाग से मिला नोटिस

    Dalmia Cement
    Dalmia Cement: डालमिया सीमेंट को 266.3 करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस, जीएसटी विभाग से मिला नोटिस

    Dalmia Cement Tax Notice: मुंबई। डालमिया भारत समूह की सहायक कंपनी डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड को तमिलनाडु के वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से 266.3 करोड़ रुपये के मूल्य का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस केंद्रीय जीएसटी तथा तमिलनाडु जीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 74 के अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2019-20 और 2022-23 के लिए जारी हुआ है। Dalmia Cement

    कंपनी द्वारा नियामकीय सूचना में बताया गया कि तिरुचिरापल्ली के लालगुडी क्षेत्र के सेल्स टैक्स अधिकारी ने दोनों वर्षों के दौरान कर योग्य टर्नओवर तथा इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से संबंधित दावों में पाई गई विसंगतियों के आधार पर यह नोटिस भेजा है।

    कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि मूल्यांकन वर्ष 2019-20 के लिए जारी नोटिस में 128.39 करोड़ रुपये कर तथा 19.25 करोड़ रुपये दंड के तौर पर मांगे गए हैं। वहीं, मूल्यांकन वर्ष 2022-23 के लिए जारी नोटिस में 59.32 करोड़ रुपये कर तथा इतनी ही राशि दंड स्वरूप मांगने का उल्लेख है। कंपनी के अनुसार, यह नोटिस उन्हें 28 नवंबर 2025 की शाम 7:30 बजे प्राप्त हुए। Dalmia Cement

    डालमिया सीमेंट ने स्पष्ट किया है कि इन नोटिसों से कंपनी की वित्तीय स्थिति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि इस मामले के समाधान हेतु आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, लेकिन इतना जरूर कहा कि नोटिसों का कंपनी पर वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।

    उल्लेखनीय है कि 1939 में स्थापित डालमिया भारत, 49.5 मिलियन टन प्रति वर्ष की उत्पादन क्षमता के साथ देश की चौथी सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी है। कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और वह 10 राज्यों में 15 सीमेंट संयंत्रों का संचालन करती है। Dalmia Cement