हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home देश अमेठी में दबं...

    अमेठी में दबंगों ने प्रधानपति को जलाया जिंदा

    Amethi UP Crime

    अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी के मुंशीगंज क्षेत्र में दंबगों ने दलित प्रधान पति को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुंशीगंज क्षेत्र के बंदोईया गांव निवासी ग्राम प्रधान छोटका का पति अर्जुन गुरूवार शाम को गांव से गायब हो गया था। गांव के एक मकान की बाउंड्री में अर्जुन गंभीर रूप से झुलसा हुआ मिला। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण वहां पहुंचे। प्रधानपति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दोरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी और ग्राम प्रधान छोटका ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देर शाम पांच लोगों ने पहले उसका अपहरण किया। उसके बाद जला कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

    बचे आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। जिलाधिकारी ने बताया कि किसान बीमा योजना के तहत मृतक के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल शाम को ग्रामीणो द्वारा सूचना दी गई थी कि प्रधानपति घायल अवस्था मे पड़ा है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। घायल प्रधान पति अर्जुन को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी मृत्यु हो गई। पीड़ित की तरफ से पाँच लोगो के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर निष्पक्ष जाँच की जा रही है। जाँच के बाद जैसा भी होगा कार्यवाई की जायेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।