हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home अन्य खबरें चेहरे के डार्...

    चेहरे के डार्क सर्कल ऐसे हटाएं और रेशम सा निखार पाएं

    Dark-circle-treatment

    बाजार में मिलने वाले अधिकतर कॉस्मैटिक्स में खतरनाक उत्पाद होते हैं, जिनके नियमित इस्तेमाल से आपको त्वचा संबंधी कई परेशानियां आ सकती हैैं। पुरातन समय में महिलाएं अपना रूप निखारने के लिए कुदरती तरीकों पर निर्भर रहा करती थी। वे आई-लाइनर, नेल-पॉलिश, लिपस्टिक, मस्कारे आदि किसी भी चीज का प्रयोग नहीं करती थी, फिर भी उनका रूप निखरा-निखरा नजर आता था। आज के दौर में हम उन सब चीजों को भूल गए हैं। इनका इस्तेमाल हालांकि मेहनत का काम है, लेकिन वास्तव में इनका प्रभाव बहुत अधिक व लम्बे समय तक रहता है। सबसे सुखद पहलू यह है कि इन चीजों का कोई साईड-इफैक्ट या नुक्सान नहीं होता।

    Dark-circle-treatment

    डार्क सर्कल से कैसे बचें:-

    • आंखों से नीचे पड़ने वाले डार्क सर्कल आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकते हैं। यह समस्या कई वजहों से, जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना, नींद ना आना, मानसिक तनाव या बहुत ज्यादा देर तक कम्प्यूटर पर काम करने के कारण भी हो सकती है। इन डार्क सर्कल की वजह से जहां आपकी सुंदरता कम होती है, वहीं साथ ही व्यक्ति थका-थका सा और उम्र दराज भी नजर आता है।

    •  टमाटर के रस में नींबू का रस, चुटकी भर बेसन और हल्दी मिला लें। इस पेस्ट को अपनी आंखों के चारों और लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। ऐसा हफ्ते में 3 बार जरूर करें। इससे डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।

    gulab-jal

    •  गुलाब जल की मदद से डार्क सर्कल की समस्या से निजात पा सकते हैं। आंखें बंद कर गुलाब जल में भिगोई हुई रूई को आंखों पर रखें। ऐसा केवल 10 मिनट तक करें। ऐसा करने से आंखों के आसपास की त्वचा चमक उठेगी।
    •  बादाम के तेल और शहद को अच्छी तरह मिलाकर सोने से पहले आंखों के आसपास लगाएं और सारी रात उसे लगा रहने दें। सुबह उठकर सामान्य पानी से थोड़ा चेहरा धो लें। हर रोज इस नुस्खे को आजमाने से कुछ ही दिनों में डार्क-सर्कल दूर हो जाएंगे।

    •  संतरे का रस और ग्लिसरीन का प्रयोग भी बहुत फायदेमंद है। संतरे का रस विटामीन सी से भरपूर होता है जो कि त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। संतरे के रस में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाएं और इस पेस्ट को हर रोज आंखों और आसपास के एरिया में लगाएं। यह डार्क सर्कल से निजात दिलाने का प्रभावशाली तरीका है।

    •  बादाम का तेल काले घेरे में छुटकारा पाने के लिए बहुत फायदेमंद है। बादाम के तेल को आंखों के आसपास लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें, फिर अंगुलियों से 10 मिनट तक हल्की मालिश करें, इसके बाद चेहरा साफ कर लें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here