हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश शादी के 11 वर...

    शादी के 11 वर्ष बाद हुई बेटी सतगुरु का किया शुकराना

    Jaitsar

    जैतसर (सच कहूँ न्यूज)। शादी के 11 वर्ष बाद सतगुरु की रहमत से घर में छाइयां खुशियां डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक जैतसर के गांव 14 एसडी निवासी प्रेमी जोगिंदर सिंह इन्सां के पुत्र जगदीश (जग्गा) इन्सां की शादी के 11 वर्ष बाद सच्चे दाता रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन आशीर्वाद से जग्गा की धर्मपत्नी कमलजीत कौर इन्सां ने गत दिनों 7 अप्रैल को अनूपगढ़ में के एक निजी चिकित्सालय में एक चांद सी बेटी को जन्म दिया।

    चिकित्साल्य से छुट्टी मिलते ही जग्गा इन्सां सतगुरु का शुकराना करने के लिए जैतसर के नामचर्चा घर में परिवार सहित पहुंचा बेटा बेटी एक समान मुहिम के तहत बेटी के जन्म थाली बजाकर लड्डू का प्रसाद वितरण कर खुशी मनाई। इस दौरान नामचर्चा घर में ब्लॉक के जिम्मेदारों ने विनती का शब्द लगाकर डेरा सच्चा सौदा से प्रकाशित ग्रंथ बंदे के रब में से नामकरण किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रेमी सेवक हरीश इंन्सा 15 मेंबर जितेंद्र इन्सां, सुरेश इन्सां, लमसरा सिंह इन्सां, अच्छाराम इन्सां, शहर प्रेमी सेवक पवन इन्सां, चरणजीत सिंह, बलदेव सिंह, संतोष राणी इन्सां, राजवीर कौर इन्सां, रजनी इन्सां सहित अन्य साथ संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here