हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More

    याद ए मुर्शिद: 30वां फ्री आई कैंप का दूसरा दिन, 50 नेत्र रोगियों के हुए ऑपरेशन

    • 101 सफेद मोतिया और 4 काला मोतिया के मरीजों का हुआ आॅप्रेशन के लिए चयन
    • 4051 से अधिक मरीजों कीआँखों की हो चुकी जाँच

    सरसा(सच कहूँ\सुनील वर्मा)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से शुरू हुए ‘याद ए मुर्शिद’ परम पिता शाह सतनाम जी महाराज 30वें फ्री आई कैम्प (विशाल नेत्र जांच शिविर) के दूसरे दिन सोमवार को दोपहर बाद कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पूर्णत: पालन करते हुए शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के ऑपरेशन थियटरों में ऑपरेशन शुरू हो गए। ऑपरेशन का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति व शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सकों ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा बोलकर किया। कैंप में दूसरे दिन समाचार लिखे जाने तक 4051 से अधिक मरीजों की आँखों की जाँच हो चुकी थी। वहीं 105 मरीजों का ऑप्रेशन के लिए चयन हो चुका था, जिनमें से 4 काला मोतिया और 101 सफेद मोतिया के मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही 50 नेत्र रोगियों के आॅपरेशन हो चुके थे और ये सिलसिला निरंतर जारी था।

    राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आॅपरेशन थियटरों में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गर्ग व डॉ. दीपिका द्वारा ऑपरेशन किए जा रहे हैं। कोविड-19 के कारण ऑपरेशन थियटरों में पूरी सावधानी बरती जा रही है। आॅपरेशन के पश्चात मरीजों के ठहरने, सोने तथा खाने-पीने के लिए अस्पताल के मेडिकल वार्ड में विशेष प्रबंध किए गए हैं। मरीजों की संभाल के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार भाई-बहन जुटे हुए हैं। जो मरीजों को समय पर भोजन करवाने, दूध चाय देने तथा शौच इत्यादि दैनिक कार्यों में मदद कर रहे हैं। ऑपरेशन के बाद मरीजों के रहने, सोने के लिए बेहतरीन प्रबंध किए गए हैं। मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के रहने व खाने-पीने का प्रबंध भी डेरा सच्चा सौदा की ओर से किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here