हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कैथल काम में लापरव...

    काम में लापरवाही बरतने पर दो एबीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी

    Kaithal News
    Kaithal News: डीसी प्रीति ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिशा निर्देश देते हुए

    समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में जिला परिषद व पंचायत विभाग आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें

    • डीसी प्रीति ने ली ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों की बैठक

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: डीसी प्रीति ने कहा कि समग्र ग्रामीण विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के उचित क्रियान्वयन के लिए जिला परिषद, डीडीपीओ, एक्सईएन पंचायती राज व बीडीपीओ कार्यालय आपसी तालमेल बनाकर कार्य करें। इन विभागों के विभागाध्यक्ष योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सरपंच गंभीरता से कार्य करें। यदि कोई सरपंच लापरवाही बरतता है तो उसे नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाए। डीसी ने काम में लपरवाही बरतने पर दो एबीपीओ को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। Kaithal News

    डीसी प्रीति ने जिले में ग्रामीण विकास के लिए संचालित की जा रही योजनाओं की समीक्षा बैठक में उक्त आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता के साथ समझौता न किया जाए। मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम दिया जाए और सभी की हाजरी शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए।इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, डिप्टी सीईओ रितू लाठर, डीडीपीओ कंवर दमन, कार्यकारी अधिकारी नारायणदत्त के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

    सरपंच सफाई करवाने में लापरवाही बरतता है तो नोटिस जारी करो | Kaithal News

    उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए कहा कि सरपंच सफाई कार्य की निगरानी करे। बीडीपीओ, डीडीपीओ गांवों में साफ-सफाई का औचक निरीक्षण करते रहें। इस कार्य में कोताही सहन नहीं होगी। बीडीपीओ गंभीरता से कार्य करें। यदि कोई सरपंच साफ-सफाई करवाने के कार्य में लापरवाही बरतता है तो उसे नोटिस जारी करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बीडीपीओ एसईपीओ को भी साथ लें और कार्य को गंभीरता से करवाएं। सभी विकास कार्यों का निरीक्षण करे।

    यह भी पढ़ें:– विवाद में मारुति कंपनी के बस कंडक्टर की हत्या