हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Gurugram : इफ...

    Gurugram : इफको चौक पर सूटकेस में मिली युवती की लाश

    झाड़ियों में पड़े सूटकेस से आ रही थी बदबू

    • एक ऑटो चालक ने दी पुलिस को सूचना

    गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस के उस वक्त होश उड़ गए, जब इफको चौक के पास एक सूटकेस में महिला के शव की जानकारी मिली। एक ऑटो चालक ने पुलिस को यह सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची और सूटकेस खोला तो उसमें करीब 25 वर्षीय महिला की नग्न अवस्था में लाश थी। प्रारंभिक जांच के दौरान माना जा रहा है कि युवती की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सूटकेस में भरकर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इफको चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

    डीसीपी वेस्ट दीपक सहारण ने बताया कि सोमवार देर शाम को एक ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी कि वह इफ़को चौक पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों में शौच करने के लिए गया था। इस दौरान उसे झाड़ियों में ड्रेन के पास सूटकेस से काफी बदबू आने लगी। उसकी सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस खोला तो उसमें एक युवती का नग्न अवस्था में शव था। पुलिस ने तुरंत की शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    डीसीपी दीपक सहारन का कहना है कि मृतक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम होने के बाद पता लग पाएगा कि युवती की हत्या किस तरह से की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरो की जांच से पता लग पाएगा कि आखिर इस सूटकेस में लाश भरकर कौन यहां पर फेंक गया। थाना पुलिस समेत क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ऐसे में इस बात से भी इंकार नही किया जा सकता कि युवती की रेप के बाद हत्या की गई हो। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here