हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ‘‘आज यह मेरी ...

    ‘‘आज यह मेरी आखिरी वीडियो होगी’’ फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग ने अपनी वीडियो में ऐसा क्यों लिखा…

    मुरादाबाद।(सच कहूँ न्यूज) रामगंगा विहार चौकी क्षेत्र में गत दिन एक फैशन डिजाइनर के इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद सुसाइड करने का मामला सामने आया है। Suicide की वजह क्या रही इससे अभी पर्दा नहीं उठा है। परिवार वालों ने पुलिस को बस ये बताया है कि वो डिप्रेशन में थी, लेकिन डिप्रेशन की वजह पता होने से इनकार कर दिया।

    यह भी पढ़ें:– फूफा ने कराया था भतीजे का कत्ल

    प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्र की 25 साल की मुस्कान नारंग होली पर मुंबई से घर आई थी। इसके बाद से वापस नहीं गई। पिता ने कहा- घर लौटने के बाद से वह काफी परेशान थी। गत शुक्रवार को उसका शव पंखे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई है। पुलिस के अनुसार ये मामला सुसाइड का लगता है।

    कैरियर में कामयाबी नहीं मिलना बनी Suicide की वजह

    जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुंबई में फैशन डिजाइनिंग के अलावा मुस्कान मॉडलिंग में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी थीं। उन्होंने वहां एक कंपनी के लिए मॉडलिंग की थी। पर बदकिस्मती से होली से पहले ही मुस्कान की जॉब छूट गई और उन्हें अपने घर मुरादाबाद लौटना पड़ा। मुस्कान ने मुरादाबाद आकर भी मॉडलिंग के अपने सफर को जारी रखने की कोशिश की। यहां उन्होंने एक कंपनी के लिए एड शूट किया था। हालांकि, उसको कामयाबी नहीं मिल पा रही थी।

    नौकरी छूटने से तनाव में थी मुस्कान | Suicide

    बता दें कि मुस्कान ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई देहरादून से की थी। इसके बाद वो जॉब करने मुंबई चली गई थी। मुंबई में जॉब करते-करते उन्हें मॉडलिंग का आॅफर मिला। परिवार का कहना है कि नौकरी छूटने के बाद वह कुछ तनाव में रहती थी।

    पता नहीं था कि ऐसा कर लेगी: चंद्रप्रकाश

    बिजनेसमैन चंद्रप्रकाश नारंग मुस्कान के पिता हैं। नारंग की 3 बेटी और एक बेटा है। मुस्कान सबसे बड़ी थी। पिता ने बताया कि वह यहां आने के बाद से ही डिप्रेशन में थी। पर उसको परेशानी क्या थी? इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया।
    उन्होंने बताया कि हमने बेटी को बहुत समझाया जिससे वह नॉर्मल लग रही थी। रात में भी ऐसा कुछ जाहिर नहीं किया। रोज की तरह ही गुरुवार रात को भी मुस्कान ने पूरी फैमिली के साथ खाना खाया। कुछ देर आपस में सभी लोगों ने बातें की। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। तब तक ऐसा ख्याल भी नहीं था कि मुस्कान के मन में सुसाइड जैसा कोई ख्याल चल रहा है।

    सुसाइड के कारणों का पता लगाने की कोशिश

    इस संबंध में सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि मुस्कान सुसाइड केस में परिवार ने सिर्फ इतना बताया है कि उनकी बेटी डिप्रेशन में थी। डिप्रेशन के कारणों के बारे में परिवार कुछ बता नहीं रहा है। इस मामले में मृतका के मोबाइल नंबर की सीडीआर को स्टडी कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।

    डिप्रेशन के हो सकते हैं अन्य कारण

    छानबीन को लेकर पुलिस ने बताया कि वह हर पहलू पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि देहरादून से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करने के बाद मुस्कान को मुंबई की कंपनी में जॉब मिली थी। मॉडलिंग में भी वो किस्मत आजमाने लगी थीं। लेकिन होली के पास अचानक से उनकी जॉब चली गई। इसके बाद उन्हें घर लौटना पड़ा। पुलिस इस एंगल से भी छानबीन कर रही है कि कहीं करियर में आए इस टर्न की वजह से तो मुस्कान डिप्रेशन में नहीं थी।

    सुसाइड के कुछ घंटे पहले डाला इंस्टाग्राम पर वीडियो

    मुस्कान ने सुसाइड करने से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा कि आज यह मेरी आखिरी वीडियो होगी। इसके बाद शायद आप लोग मुझे कभी देख नहीं पाएंगे। लोग बोलते हैं कि लाइफ में अपनी प्रॉब्लम शेयर करो। शेयर करने से सब सही हो जाता है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। मैंने दोस्तों, बहनों और घरवालों को समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन सब उल्टा मुझे समझाने लगे। ये जो आज मैं कर रही हूं। सब मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसमें किसी का इन्वॉलमेंट नहीं है। तो आप प्लीज किसी को ब्लेम न करें।” किसी को कोई शक न हो, इतना बोलने के बाद मुस्कान ने पूरी बात को घुमा दिया और मजाकिया मूड में वीडियो एंड कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here