हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत में ट्...

    पानीपत में ट्रक में फंदे से लटका मिला युवक का शव

     पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

    पानीपत (सन्नी कथूरिया)। ज्योति कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब खड़े ट्रक के डाले में 35 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला परिजनों ने जताई हत्या की आशंका मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक के भाई मोहम्मद इरफान ने जानकारी देते हुए बताया कि कल एक अनजान नंबर से करीब शाम 4:00 बजे उसके पास किसी अनजान नंबर से फोन आया था फोन पर उसके भाई रिजवान ने उससे बात की थी उसने बस यह कहा था की वह बड़ी मुसीबत मे है और फोन काट दिया उसके बाद से जब उस नंबर पर फोन मिलाया गया तो फोन उठाने वाले सख्श ने कहा की वह दो नंबरी है और इस नंबर पर दोबारा फोन मत करना और उस समय के बाद रिजवान से उनका कोई सम्पर्क नहीं और आज किसी अनजान युवक ने उनके घर आकर सूचना दी की रिजवाना का शव कॉलोनी मे हीं खड़े ट्रक के डाले मे फंदे पर लटका हुआ है। परिजनों ने बताया कि रिजवान के शरीर पर चोट के निशान है रिजवान के शरीर पर चोट के निशान हैं रिजवान को किसी ने पहले उसकी हत्या की है और बाद में हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here