हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में क...

    हरियाणा में कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा

    Dearness-Allowance-Haryana

    (Dearness Allowance Haryana)

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य के कर्मचारियों और पैंशनरों का महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने की घोषणा की है जो गत एक जुलाई से लागू होगी होगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ते में एक जनवरी, 2020, एक जुलाई, 2020 और एक जनवरी 2021 से देय महंगाई दर भी शामिल हैं। मंहगाई भत्ते में बढ़ौतरी से राज्य के लगभग 2.85 लाख सरकारी कर्मचारियों तथा 2.62 लाख पैंशनरों को लाभ होगा। इससे राज्य सरकार के खजाने पर प्रति माह लगभग 210 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।