हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बाढ़ पीड़ितों क...

    बाढ़ पीड़ितों को राशन व हरा चारा बांटने गए युवक की मौत

    Abohar News
    युवक बूटा सिंह की ट्राली से गिरने से मौत हो गई हैं।

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के सिरसा (Sirsa) जिले के बाढ़ पीड़ितों में राशन व हरा चारा बांटने गए गांव बकायन वाला के 20 वर्षीय युवक बूटा सिंह की ट्राली से गिरने से मौत हो गई हैं। यह खबर गांव पहुंचते ही बूटा सिंह के घर में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बूटा सिंह के चाचा जसबीर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा बूटा सिंह पुत्र हरजिंद्र सिंह शुक्रवार सुबह 4 बजे हरा चारा और राशन बांटने के लिए गांव के अन्य युवकों के साथ सिरसा के गांवों में गया था। Abohar News

    सिरसा के एक गांव में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते वक्त बूटा सिंह हरा चारा बांटते समय ट्राली से गिरकर घायल हो गया था। तब उसके साथी उसे सिरसा के अस्पताल में ले गए लेकिन डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। जसबीर सिंह ने बताया कि बूटा सिंह के पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं और बूटा सिंह विदेश जाने के लिए आईलैट्स की तैयारी कर रहा था। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– ICD : नवीनीकृत आईसीडी का भीलवाड़ा में पुनर्संचालन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here