हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4.30 लाख

    Coronavirus

    ब्रासीलिया। ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 2383 लोगों की मौत हो गयी और इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 4.30 लाख से अधिक हो गया वहीं 74 हजार से ज्यादा नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 1.54 करोड़ हो गयी। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 74,592 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई और इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 54 लाख 33 हजार 989 हो गया। वहीं इस बीमारी से मरने वालों की संख्या चार लाख 19 हजार 114 हो गयी। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में ब्राजील विश्व में अमेरिका और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है जबकि इस महामारी से मौत के आंकड़ों के हिसाब से दूसरे स्थान पर है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।