हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More

    फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या 24760 हुई

    Coronavirus in Mexico

    पेरिस। फ्रांस में कोरोना वायरस (कोविड-19) से 166 और लोगों की मृत्यु होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 24760 हो गई है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, “कोविड-19 के कारण देश में एक मार्च से अब तक 24760 लोगों की मृत्यु हुई है।” स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इनमें से 15,487 लोगों की विभिन्न अस्पतालों में तथा 9273 लोगों की नर्सिंग होम्स में मौत हुई है। वहीं कुल 25800 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है और इनमें से 3827 लोग गहन चिकित्सा कक्ष में हैं, जो गत शुक्रवार की तुलना में 51 कम है। देश में अब तक 50500 लोग इससे ठीक हुए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।