हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बहन की हत्या ...

    बहन की हत्या मामले में मृतक की मां तथा नाबालिग भाई गिरफ्तार!

    Kaithal News

    कैथल (सच कहूं/ कुलदीप नैन)। प्रेम विवाह से नाराज बहन की गोली मारकर हत्या करने के मामले की जांच डीएसपी गुरविंद्र सिंह द्वारा करते हुए गांव क्योड़क निवासी 17 वर्षीय नाबालिग को नियमानुसार कार्रवाई तहत पकड़ा गया तथा आपराधिक षडयंत्र में शामिल उसकी मां क्योड़क निवासी अमिता को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध देसी पिस्तौल बरामद कर लिया गया। नाबालिग को न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह मधुबन तथा आरोपिया अमिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। Kaithal News

    विश्वास में लेकर की हत्या

    मृतका कोमल के पति अनिल ने बताया कि कोमल के माता-पिता और भाई शादी के बाद उनके घर आते-जाते रहते थे। उन्होंने कहा था कि इस शादी से वह खुश हैं। इस विश्वास के बाद वह सेफ हाउस से सुरक्षा लौटा कर घर आ गए थे, लेकिन कोमल के परिवार वाले मन में नफरत रखे हुए थे। बुधवार को कोमल का भाई अपने मामा रामफल के साथ आया और इस घटना को अंजाम दिया।

    हत्या के बाद सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

    आकर लड़के को भी मारुगा
    सारे भाई सुण ल्यो, मनै काम कर दिया है। जो म्हारी छोरी भाज रही थी ना उसतै मार दिया है। इसके बाद दो पहिया छोड़ ई रिक्शा में बैठ जाता है। सिटी थाणे म्ह जाणा है। तावली चाल पड़ भाई।
    एक हजार रुपये ले लिये। वो छोरा बचग्या। बाहर आण कै उस छोरे नै भी मारूंगा अर कोई शरीफ-स्याणा पंचायती बणैगा तो वो भी मरैगा।
    गवाही देगा तो कोई उसनै भी मारूंगा बाहर आकै अर उस छोरे नै भी मारूंगा बचग्या वो। ठीक है भाई। सारी वीडियो गेरण लाग रह्या हूं सारी देख लियो। कर कै आया हूं काम। ठीक है। राम जय बाबा की।

    ये था मामला

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नानकपुरी कालोनी कैथल निवासी अनिल की शिकायत अनुसार उसने इसी साल 6 फरवरी को क्योड़क निवासी कोमल के साथ प्रेम विवाह किया था। इस संदर्भ में कोमल के पिता श्याम सिंह ने शहर थाने में उसके खिलाफ केस कराया था। उसके बाद दोनों को सिरसा से बरामद किया गया था लेकिन कोमल उसके साथ रहने को ही तैयार थी। बाद में वे दोनों कोमल के परिजनों से संभावित खतरे को देखते हुए शहर छोड़कर चले गए। उसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट से पुलिस सुरक्षा ली और सेफ हाउस कैथल में रहने लगे।

    इस दौरान कोमल के परिवार वाले उनके पास आते रहे और उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि अब उन्हें उनकी शादी से कोई नाराजगी नहीं है। इसके बाद उन्होंने पुलिस सुरक्षा वापस कर दी और वे अपने घर आकर रहने लगे। शिकायत अनुसार 19 जून को कोमल का भाई पिस्तौल लेकर घर आया और फायरिंग कर दी। इस घटना में कोमल की गर्दन पर गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मां के पेट में व उसकी बहन की बाजू में गोली लगी। थोड़ी दूरी पर कोमल का मामा रामफल बाइक लेकर खड़ा था। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। Kaithal News

    Big Breaking : दिल्ली हाई कोर्ट का आया केजरीवाल की रिहाई पर बड़ा फैसला!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here