हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home स्वास्थ्य ठंड में तापमा...

    ठंड में तापमान घटने से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

     डायबिटीज, हाइपरटेंशन और ह्रदय रोगों के मरीज ना करें सुबह की सैर

    संजय कुमार मेहरा
    गुरुग्राम। जर्मनी से यह चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है कि जब तापमान 24 घंटे में 2.9 डिग्री तक कम होता है तो यह इंसानों में हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाता है। यह खतरा 11 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। अत्यधिक ठंड में ब्लड प्रेशर बढ़ने से मस्तिष्क को आॅक्सीजन नहीं मिल पाती। ऐसे में आर्ट अटैक होने, खून के थक्के बनने का खतरा पैदा हो जाता है। भारत में 15 लाख से ज्यादा लोग भारत में स्ट्रोक के लक्षणों से पीड़ित हैं। अस्पतालों में इन दिनों कार्डिएक अरेस्ट और ब्लड प्रेशर से सम्बंधित कई समस्याओं से पीड़ित लोगों के केस अब ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। ज्यादातर हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीजों में खून के गाढ़ेपन और हार्ट अटैक के लक्षणों की शिकायत मिली है।

    जब मौसम के कारण ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होता है तो काफी लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए कि शरीर को इस दौरान गर्मी चाहिए होती है, लेकिन वातावरण ठंडा रहता है। यही कारण है कि ठंड में इस तरह के केस ज्यादा देखने को मिलते हैं। एक्सपर्ट डायबिटीज, हाइपरटेंशन और ह्रदय मरीजों को सर्दियों की सुबह में सैर न करने की सलाह देते हैं। सर्दियों की सुबह में ठंडी हवा चलती है, जिस वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या होती है। बुजुर्ग लोगों के मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। सर्दियों को कार्डिएक अरेस्ट और ब्रेन स्ट्रोक के लिए भी खतरनाक माना जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक 15 लाख से ज्यादा लोग भारत में स्ट्रोक के लक्षणों से पीड़ित हैं। इनमें से एक तिहाई लोगों में स्ट्रोक से सम्बंधित बीमारियां हो जाती है।

    ठंड में तेजी से धड़कता दिल बढ़ाता है समस्या

    कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनजिंदर संधू के मुताबिक सर्दियों की सुबह हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को बढ़ा देती है। ब्लड प्रेशर भी इस दौरान ऊपर-नीचे होता रहता है। ठंड के मौसम में दबाव बढ़ जाता है, जिससे हमारा दिल तेजी से धड़कने लगता है। जब धड़कन तेज होती है तो दिल को खून पंप करने के लिए और भी ज्यादा मात्रा में खून की जरुरत होती है। यह जरुरत कमजोर दिल वालों के भारी पड़ती है। मौसम का तो हम कुछ नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम इस दौरान सावधानी बरतकर इस परेशानी से काफी हद तक कम कर सकते हैं।

    • इस तरह से बरत सकते हैं सावधानियां:
    •  नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर जांचते रहें।
    •  यदि हार्ट की बीमारी से संबंधित कोई भी लक्षण महसूस होता है तो तुरंत अस्पताल पहुंचें।
    • गर्म रहें और बहुत ज्यादा ठंडा होने पर घर से बाहर न निकलें।
    •  घर के अंदर ही कुछ शारीरिक गतिविधियां करते रहें।
    •  स्वस्थ डाइट खाएं, ताकि आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here