हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल दीपिका कुमारी...

    दीपिका कुमारी, पार्थ सालुंखे ने जीते कांस्य पदक

    Shanghai
    Shanghai दीपिका कुमारी, पार्थ सालुंखे ने जीते कांस्य पदक

    शंघाई (एजेंसी)। ओलंपियन दीपिका कुमारी और पार्थ सालुंके ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप 2025 में व्यक्तिगत रिकर्व स्पधार्ओं में कांस्य पदक अपने नाम किये। इसके साथ ही भारत ने टूनार्मेंट में कुल सात पदकों के साथ अपने अभियान का समापन किया । दीपिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह तीरंदाजी विश्व क प में उनका 37वां पदक है। इससे के साथ ही वह अब सबसे अधिक पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाज बन गईं।

    12वीं वरीयता प्राप्त दीपिका ने महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी कांस्य पदक मैच में टोक्यो 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाली कोरिया गणराज्य टीम की सदस्य कांग चाए-यंग को 7-3 से हराकर यह पदक जीता। इससे पहले दीपिका ने क्वार्टरफाइनल में चीन की ली जियामन को 6-2 से हराया था। सेमीफाइनल में उन्हें दक्षिण कोरिया की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन लिम सिहयोन से 1-7 से हार का सामना करना पड़ा।

    वहीं पार्थ सालुंखे ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के दौरान कई उलटफेर किए। सालुंखे ने कांस्य पदक के लिए हुए मैच में फ्रांसीसी तीरंदाज बैपटिस्ट एडिस को 6-4 से हराया। भारतीय तीरंदाज ने पहले राउंड में शूट-आॅफ में टोक्यो 2020 ओलंपिक चैंपियन मेटे गाजोज को हराया और फिर इसके बाद उन्होंने क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की किम जे देओक को 6-2 से मात दी। किम जे देओक टीम स्पधार्ओं में तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं।

    पार्थ सालुंखे की स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद को सेमीफाइनल में झटका लगा, जहां उन्हें दक्षिण कोरिया के पेरिस 2024 ओलंपिक चैंपियन किम वूजिन ने 6-4 से हरा दिया। दीपिका और धीरज बोम्मादेवरा की मिश्रित जोड़ी, तरुणदीप राय, अतनु दास और धीरज की पुरुष तिकड़ी और दीपिका, अंकिता भक्त और अंशिका कुमारी की महिला इकाई वाली भारत की रिकर्व टीमें पोडियम में जगह नहीं बना सकी।