हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home खेल 50 रन का किया...

    50 रन का किया बचाव, 5 रन से जीता भारत

    Defended 50 runs India won by 5 runs

    भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज़ में बनाई 4-0 की बढ़त

    प्रोविडेंस (एजेंसी)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 50 रन के अपने स्कोर का बखूबी बचाव करते हुए मेज़बान टीम को यहां खेले गए चौथे ट््वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पांच रन से पराजित कर दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज़ में 4-0 की बढ़त बना ली है। बारिश के कारण मैच में देरी के बाद इसमें ओवरों की संख्या घटाकर 9 कर दी गई थी जिसके बाद विंडीज़ ने टॉस जीतने के बाद पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

    हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 50 रन बनाए जिसमें छठे नंबर की पूजा वस्त्रकर का 10 रन सबसे बड़ा स्कोर था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज़ की टीम लेकिन 9 ओवरों में पांच विकेट पर 45 रन ही बना सकी। विंडीज़ के लिए ओपनर हेली मैथ्यूज़ ने 17 गेंदों में एक चौका लगाकर 11 रन, चिन्ली हेनरी ने 11 और नताशा मैकलीन ने 10 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज़ों में अनुजा पाटिल 8 रन पर दो विकेट लेकर सबसे सफल रहीं।

    • भारतीय गेंदबाज़ों ने जहां मैच जीतने में अह्म भूमिका निभाई और छोटे लक्ष्य का भी बचाव किया वहीं बल्लेबाज़ों ने निराश किया।
    • शैफाली वर्मा (7) और जैमिमा रोड्रिग्ज़ (6) पहले विकेट के लिए 8 रन ही जोड़ सकीं।
    • शीर्ष क्रम की पांच बल्लेबाज़ दहाई के आंकड़े तक भी नहीं जा सकीं जिसमें कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ हरमनप्रीत ने 12 गेंदों में मात्र 6 रन ही बनाए।
    • वस्त्रकर ने 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। विंडीज़ के लिए मैथ्यूज़ ने 13 रन देकर तीन विकेट निकाले और टीम की हार के बावजूद प्लेयर आॅफ द् मैच बनीं।
    • एफी फ्लेचर और ने 2 रन पर दो विकेट और ग्रिमंड ने 10 रन पर दो विकेट लिए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।